भारत-नेपाल के दिलों को जोड़ता वराह धाम: कार्तिक पूर्णिमा पर 6 KM पहाड़ी सफर तय कर दर्शन को पहुंचते हैं श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल के वराह क्षेत्र में भगवान विष्णु के वराह अवतार के दर्शन के लिए कोसी-सीमांचल से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

कोसी नदी के तलहटी में बसा नेपाल का वराह मंदिर। (सौजन्य: नेपाल मीडिया)
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल के वराह क्षेत्र में लगता है भव्य मेला।
भगवान विष्णु के वराह अवतार का यह पवित्र स्थल है।
भारत-नेपाल के सदियों पुराने धार्मिक संबंधों का प्रतीक है।
संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल के वराह क्षेत्र में लगने वाले मेले में कोसी-सीमांचल के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारत और नेपाल दो देशों के बीच सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्ता सदियों पुराना रहा है।
खासकर भगवान विष्णु का वराह मंदिर दो देशों को हीं नही बल्कि दो दिलों को भी जोड़ता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु के दस अवतारों मीन, कच्छप, शुकर, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध और कल्कि में तीसरा अवतार अर्थात शुकर नेपाल के वराह क्षेत्र में विराजमान हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर बराह क्षेत्र में लगने वाले इस मेले में हर वर्ष भारत से हजारों लोग पहुंचते हैं एवं भगवान विष्णु का दर्शन कर पूजा अर्चना करते हैं।
लोगों में ऐसा मानना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर इस क्षेत्र के कोसी में स्नान के पश्चात वराह भगवान की पूजा अर्चना व दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां कोसी नदी हिमालय से नीचे उतरती है। चतरा से छह किलोमीटर पैदल दूरी तय कर श्रद्धालु बाराह पहुंचते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आदिकाल में हिरण्याक्ष नामक दैत्य के अत्याचार से सारे जीव त्राहिमाम कर रहे थे। यहां तक कि वह पृथ्वी को भी पाताल लोक में छिपा रखा था। सारे देवी -देवताओं ने भगवान विष्णु से पृथ्वी को बचाने की याचना की।
देवताओं की विनती पर भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर हिरण्याक्ष का संहार किया औऱ पृथ्वी को बाहर निकाला। वराह रूप होने के कारण उस स्थान का नाम वराह क्षेत्र पड़ा।
अध्यात्म की निकटता मिटा देती है दूरी
कुर्साकांटा तथा सिकटी प्रखंड से लगभग 80 किमी दूर कोसी नदी के तलहटी में स्थित भगवान विष्णु का वराह मंदिर है।
इस क्षेत्र के लोग नेपाल के बार्डर क्षेत्र बेतौना के रास्ते विराटनगर होते हुए चतरागद्दी पहुंचते हैं। वहां बड़़ी संख्या में लोग जमा होते है।
मध्य रात्रि के बाद से लोग मंदिर जाने के लिए प्रस्थान करते है। वहां से छह किमी दूर पहाड़ियों का रास्ता तय कर पहुंचना होता है। रास्ते भर वराह क्षेत्र की प्राकृतिक छटा, लोगों का रहन-सहन, बोलचाल आदि को नजदीक से जानने का मौका मिलता है।
लगातार वराह क्षेत्र जाने वाले दीपक केशरी, चंदन यादव, भोला साह, सरदार गोरख सिंह, पवन साह , ठेंगापुर से बिनोद कुमार मंडल, करण सिंह आदि बताते हैं कि नेपाल पहुंचने पर वहां की टूटी-फूटी भाषा बोलने लगते हैं।
नेपाली समझ में भी आती है। यही कारण है कि भीतरी इलाकों में भी भारतीय लोगों को कोई परेशानी नहीं होतीं। वराह मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन न केवल नेपाल के धर्मावलंबी बल्कि भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।