कमला नदी की बाढ़ से पुल ध्वस्त, 10 हजार लोग प्रभावित
अररिया। रानीगंज-फारबिसगंज एसएच 77 विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया चौक से विशनपुर जाने वाली सड़क में गैस
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:25 PM (IST)
अररिया। रानीगंज-फारबिसगंज एसएच 77 विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया चौक से विशनपुर जाने वाली सड़क में गैस गोदाम के समीप बाढ़ के पानी की दबाव के कारण कमला नदी पर बना पुल सोमवार को ध्वस्त हो गया। जिससे आसपास के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही। सड़क के ऊपर भी जगह- जगह पानी बह रहा है। पुल के टूटने से लगभग 10 हजार व्यक्तियों को आने- जाने में समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए गैस सिलेंडर लेने में भी लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। इससे पहले 2017 के बाढ़ में भी यह पुल ध्वस्त हो गया था।