एक बार खरीदें और सालों तक करें पूजा, अररिया में छठ पर पीतल के सूप की बढ़ी डिमांड
छठ पूजा में पारंपरिक बांस के सूप और डाला के साथ अब पीतल के बर्तन भी चलन में आ गए हैं, जिससे कारीगरों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
-1794720904224_m.webp)
पीतल के सूप की बढ़ी डिमांड। (जागरण)
संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। महापर्व छठ और पारंपरिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप और डाला (दउरा) के स्वरूप पर अब आधुनिकता का गहरा असर दिख रहा है।
बाजार में एक तरफ पारंपरिक बांस के सूप पर कलात्मक नक्काशी की जा रही है, तो दूसरी तरफ इनकी जगह धातु के बर्तनों ने लेनी शुरू कर दी है। छठ पर्व में बांस की बनी वस्तुओं का अलग ही महत्व है।
धर्म और शास्त्र के अनुसार कच्चे बांस से बने सूप एवं डाला के इस्तेमाल की बात छठ पर्व के लिए कही गई है। किंतु समय परिवर्तन के साथ ही अब पीतल का सूप और दउरा भी चलन में आने लगा है।
बाजार भी अब पीतल से बने सूपों से सजने लगी है। दुकानदार आशीष विद्यार्थी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लोग अब पीतल या तांबे के सूप-दउरा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इन्हें एक बार खरीदकर कई वर्षों तक पूजा में इस्तेमाल किया जा सकता है।
मंहगाई से कम हुई मांग
सूप एवं डाला का निर्माण कर रहे राजेश, राजू , महेंद्र,जीतू, सुरेश, दिलीप आदि का कहना है एक दिन में बड़ी मेहनत से दो से तीन डाला का निर्माण होता है। मंहगाई के कारण सूप और डाला की मांग कम है।
सूरज कुमार सोनू ने कहा आज बांस की कीमत 180 से 200 रुपये है। दिन भर मेहनत के बाद पांच से सात सूप का निर्माण हो पाता है। बाजार भाव कम के कारण उचित मजदूरी भी ऊपर होना मुश्किल है। इस बार 50 से 60 रुपये सूप और डाला दौरा 200 से 250 तक है।
इधर श्रद्धालुओं का कहना है कि समय और रहन-सहन में बदलाव के बावजूद छठ में बांस और मिट्टी से बनी पारंपरिक सामग्रियों का महत्व कायम है। पूजा की तैयारियां इनके बिना अधूरी मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें- 225 साल पुरानी पेंटिंग में छठ की झलक, पटना के गुमनाम कलाकार की कृति लंदन में सुरक्षित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।