छठ से पहले सूखी नहर देख उड़े होश! फिर नगर परिषद ने लगाया गजब जुगाड़; अररिया में 7 मोटरों से भरे जा रहे घाट
छठ महापर्व से पहले अररिया की एबीसी नहर में पानी न होने से चिंतित छठ व्रतियों के लिए नगर परिषद ...और पढ़ें

7 मोटरों से भरे जा रहे घाट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
छठ महापर्व के लिए अररिया की नहर में पानी की कमी।
नगर परिषद ने जेसीबी से नहर साफ कर, बांध बनाए।
चार मोटरों से पानी भरा जा रहा, तीन और जल्द लगेंगे।
संवाद सूत्र, अररिया। छठ महापर्व को लेकर एबीसी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने के बाद नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र के एबीसी नगर में जेसीबी से नहर की सफाई कराई जा रही है।
वहीं, नहर में पानी जमा रखने के लिए गोढ़ी चौक की तरफ और दूसरी ओर स्टेशन रोड के पास बांध बनाया गया है। नगर परिषद की ओर से फिलहाल चार मोटर लगाकर नहर में पानी डाला जा रहा है।
इसके अलावा तीन अन्य मोटर भी मंगाए गए हैं, जिन्हें जल्द ही चालू कर पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। नगर परिषद की इस पहल से छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी है।
पानी की उपलब्धता को लेकर लोग परेशान
दरअसल, एबीसी नहर में पानी नहीं छोड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद छठ व्रतियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी। छठ महापर्व में अर्घ्य देने के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता को लेकर लोग परेशान थे।

ऐसे में नगर परिषद द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था शुरू किए जाने से छठ व्रतियों ने राहत की सांस ली है। अब लोगों को उम्मीद है कि छठ पूजा से पहले नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- विद्या भारती के मंच पर दिखी भारतीय संस्कृति और बिहार का लोक पर्व, धोती-साड़ी में अभिनय पर लोग बोले- वाह... शानदार!