Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारी छोरे से शादी करने सात समंदर पार से आई स्पैनिश दुल्हन

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:30 PM (IST)

    सात समंदर पार स्पेन से दुल्हन बिहारी दूल्हे से शादी रचाने आई। दुल्हन को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, दुल्हन ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

    बिहारी छोरे से शादी करने सात समंदर पार से आई स्पैनिश दुल्हन

    अररिया [जेएनएन]। शादी के लिए विदेशी मैम फैमिली के साथ सात समंदर पार विदेश से भारत आई थी। शादी में दुल्हन बनी सारा रियोस के साथ उनके पिता एडुआर्डो पोजो और मां फ्रांसिस्को रियोस भी शामिल हुई। शादी में पहुंचे लोग खाने में व्यस्त थे लेकिन जैसे ही वरमाला डालने के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची लोग खाने की प्लेट छोड़ उसे देखने पहुंच गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की रात अररिया में स्पेन की लड़की और बिहार का लड़का एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दूल्हा बने बिहारी लड़के का नाम अखिलेश गुप्ता है जबकि विदेशी दुल्हन का नाम सारा रियोस है। दोनों की शादी अररिया के फारबिसगंज छुआपट्टी स्थित महावीर भवन में हुई। 

    यह भी पढ़ें: तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज, राहुल-अखिलेश ने गली-गली घुमाया  

    शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोग खाने का लुप्त उठाने में लोग मशगूल थे। इसी बीच जैसे ही सारा वरमाला लेकर स्टेज पर आई लोग खाने की प्लेट छोड़ उसकी एक झलक पाने को स्टेज के पास पहुंच गए। यहां वरमाला की रस्म होने के बाद शादी में पहुंचे लोग सारा और अखिलेश के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लालायित दिखे।

    सारा के पिता एडुवार्डों पोजो ने कहा कि अखिलेश और सारा का विवाह दो दिलों ही नहीं बल्कि दो देशों के संबंधों का मिलन है। उन्होंने बताया कि भारतीय शादी की परंपराओं में उन्हें ज्यादा अपनापन लगा। 
     उन्होंने कहा कि ये उनकी लाइफ का सबसे यादगार पल है। वहीं दुल्हन के साथ आयी उनकी मां फ्रांसिस्को रियोस भारतीय संस्कृति देख खुश दिखी।
    ऐसी है अखिलेश और सारा की लव स्टोरी
    अखिलेश मूल रूप से फारबिसगंज के छुआपट्टी का रहने वाला है जो लंदन में फ्रांस की कंपनी होटल सोफिटेल में मैनेजर के पद पर 2011 से ही कार्यरत था। अखिलेश हिंदी-इंग्लिश के साथ थोड़ा बहुत स्पेनिश भी बोल लेता था। वहीं सारा लंदन में ही यूसीएलएच में डॉक्टर है। 
    सारा स्पेनिश और इंग्लिश अच्छी तरह बोल लेती है। इन दोनों का बात चीत भी इंग्लिश व स्पेनी का मिश्रण कर ही होती थी। अखिलेश के पिता ने बताया कि सारा उस होटल में आया करती थी जहां 2015 में दोनों के बीच दोस्ती हुई।  उन्होंने बताया कि दोनों की फ्रेंडशीप धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner