विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, 35% तक सब्सिडी और बिना ब्याज के ₹10 लाख लोन दे रही सरकार

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:00 AM (IST)

बिहार सरकार अररिया में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इनमें खाद्य प्रसंस्करण ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. खाद्य प्रसंस्करण पर 35% तक सब्सिडी का लाभ उठाएं।

  2. कारीगरों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलेगा सस्ता ऋण।

  3. स्टार्टअप के लिए 10 लाख का ब्याज-मुक्त सीड फंड।

जागरण संवाददाता, अररिया। उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्थानीय उद्यमिता के विकास स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन और नये स्टार्ट-अप का सृजन के लिए उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुदानित योजनाएं चलाई जा रही है।

इसका क्रियान्वयन जिला अंतर्गत जिलाधिकारी अररिया के मार्गदर्शन में जिला उद्योग केन्द्र, अररिया के कार्यालय द्वारा की जाती हैं।

जिले के स्थानीय निवासी, जीविका दीदी, किसान, उद्यमी, युवा विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपना उद्यम/उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार कर सकते है।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपना उद्योग स्थापित करने हेतु इच्छुक जिले की निवासी प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ ले सकते हैं।

PMFME योजना के पोर्टल पर करें आवेदन 

इस योजना के तहत् खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र जैसे मखाना प्रसंस्करण, आटा/दाल/तेल/मशाल उद्योग, बेकरी उत्पाद, नमकीन भुजिया उत्पाद, पशु आहार आदि अन्य खाद्य पदार्थ से संबंधित स्वंय का उद्योग लगाने या पूर्व से स्थापित इकाई का विस्तार कर सकते हैं।

इसके जिले के इच्छुक निवासी PMFME योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद बैंक के माध्यम से टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर इकाई स्थापित कर सकते है, जिसमें 10 प्रतिशत उद्यमी को अपना अंशदान करना होता है।

योजना के लिए दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक उद्यमी जिला उद्योग केन्द्र, अररिया में आधार कार्ड, पेन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, मशीन कोटेशन, डीपीआर, शैक्षणीय प्रमाण-पत्र, मोबाईल नंबर, एवं ईमेल आईडी के साथ कार्यालय आकर अपना ऑनलाइन आवेदन करवा सकते है।

खाद्य प्रसंस्करण के अलावा अन्य विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में भी स्वंय का नया उद्योग स्थापित करने हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कायक्रम के तहत योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर बैंक के माध्यम से 25 प्रतिशत (शहरी क्षेत्र हेतु) तथा (35 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र हेतु) अनुदानित दर पर ऋण प्राप्त कर अपना नया इकाई स्थापित कर सकते है।

वर्त्तमान में योजना के संशोधित दिशा निर्देश निर्गत होने तक नये आवेदनों का जमा/सृजन की सुविधा योजना के पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

साथ ही परंपरागत (गुरु-शिष्य) कला के इच्छुक कारीगर/उद्यमी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत आवेदन कर पांच प्रतिशत ब्याज दर में नजदीकी बैंक शाखा से ऋण प्राप्त कर सकते है।

जिले के वैसे उद्यमी/निवासी जो नवाचार एवं तकनीकी क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक है, वो बिहार स्टार्ट-अप नीति 2022 के तहत योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर चयन के उपरांत 10 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त दस लाख की राशि का सीड फंड उद्योग विभाग बिहार पटना से प्राप्त कर अपना स्टार्ट-अप स्थापित कर सकते है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज से पैदल ही खान सर से मिलने चल पड़े शौकत अली, 8वें दिन पहुंचे लखीसराय; हैरान कर देगी सफर की वजह 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।