घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो और वीडियो बनाया, डिलीट करने के नाम पर वसूले ₹50 हजार: अररिया का आरोपित भेजा गया जेल
Araria Crime News: अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत एक गांव में विवाहिता के साथ चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म ...और पढ़ें

अररिया में दुष्कर्म के बाद आरोपित की हुई गिरफ्तारी।
HighLights
चाकू दिखाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
आपत्तिजनक फोटो से ऐंठे पचास हजार
मुख्य आरोपी ऋषि मंडल भेजा गया जेल
संवाद सूत्र, पलासी (अररिया)। अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र स्थित एक गांव से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही एक युवक द्वारा चाकू का भय दिखाकर विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर 50 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पलासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पति के बाहर रहने पर घर में घुसा
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उसके पति आजीविका चलाने के लिए परदेस (बाहर) रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही युवक ऋषि कुमार मंडल पिछले करीब दो वर्षों से उसका पीछा करता था और परेशान करता था। करीब एक वर्ष पूर्व जब वह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई, तभी आरोपी युवक चुपके से घर में घुस गया।
चाकू की नोक पर की दरिंदगी
आरोपी ने चाकू का भय दिखाकर महिला को चुप करा दिया और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल फोन से महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से इस बात का जिक्र किया, तो वह तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह लगातार डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा।
फोटो डिलीट करने के नाम पर ठगे ₹50 हजार
पीड़िता ने जब घटना की शिकायत आरोपी की मां जैमन देवी से की, तो उसने भी बेटे का साथ देते हुए महिला से दुर्व्यवहार किया और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने फोटो डिलीट करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। लोक-लाज के डर से पीड़िता ने किसी तरह उसे 50 हजार रुपये दे दिए।
फिर कर दिया वायरल
रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने करीब तीन माह पूर्व पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी उसे फोन पर जान से मारने और आत्महत्या करने का दबाव बनाने लगा।
केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को भेजा गया जेल
तंग आकर पीड़िता ने पलासी थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर ऋषि कुमार मंडल और उसकी मां जैमन देवी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नामजद केस दर्ज किया। मामले की पुष्टि करते हुए पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषि कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य बिंदुओं पर भी गहन अनुसंधान जारी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।