विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Araria News: फारबिसगंज वालों की बल्ले-बल्ले, इस जगह होने जा रहा फ्लाईओवर का निर्माण; 126 करोड़ होंगे खर्च

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 22 Nov 2024 11:52 AM (IST)

Araria News अररिया के फारबिसगंज में जाम से मुक्ति के लिए सुभाष चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर उच्च स्तरीय रेल ...और पढ़ें

फारबिसगंज में सुभाष चौक पर उच्च स्तरीय रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा (जागरण)
फारबिसगंज में सुभाष चौक पर उच्च स्तरीय रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा (जागरण)

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। Araria News: फारबिसगंज शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए सुभाष चौक स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय रेल ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इसकी जानकारी फारबिसगंज विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी ने फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा एवं सचिव विनोद सरावगी को एक औपचारिक भेंट के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि इस आरओबी निर्माण के क्रम में वे काफी समय से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक, वरीय अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के महाप्रबंधक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदि से आपस में समन्वय स्थापित कर पत्राचार कर रहे थे।

इस संदर्भ में पथ निर्माण विभाग के ओएसडी प्रशांत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके निर्माण का डिजाइन बनाकर रेल मुख्यालय को भेजा गया था, उसमें रेलवे ने आने वाले पांच दशकों में होने वाले रेल सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए कुछ आमूल परिवर्तन कर पथ निर्माण विभाग को भेजा है। जिसके कारण इस परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रुपए हो गई है।

विधायक से मिली जानकारी के अनुसार इस आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा होगा। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के पश्चात इसका शिलान्यास किया जाएगा। फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, सचिव विनोद सरावगी, संरक्षक बच्छराज राखेचा, अजातशत्रु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश रोशन, वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह, अभिषेक नीरज, पवन मिश्रा, अवधेश कुमार साह आदि ने विधायक को साधुवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया है।

फारबिसगंज शहर की प्रमुख बातें

फारबिसगंज शहर बिहार राज्य के अररिया जिले में स्थित है। यह शहर नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित है। फारबिसगंज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है,जिसमें अलेक्जेंडर जॉन फोरबेस द्वारा शहर की स्थापना की गई थी। फारबिसगंज शहर की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और व्यापार पर आधारित है।

शहर में मखाना का अच्छा उत्पादन होता है, जो विदेशों में निर्यात किया जाता है। इसके अलावा, शहर में अनाज, कपड़ा और अन्य उपभोक्ता सामानों की बड़ी मंडी है। फारबिसगंज शहर के विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी हैं । शहर में कई शिक्षा संस्थान और स्वास्थ्य सेवा केंद्र हैं। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में कई गांव और शहरी क्षेत्र शामिल हैं। यह क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि और व्यापार पर आधारित है।

फारबिसगंज मखाना उत्पादन के लिए जाना जाता है

बता दें कि फारबिसगंज मखाना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मखाना विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।

ये भी पढ़ें

Motihari News: मोतिहारी में तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, एसटीएफ ने लिया एक्शन; बड़ी वजह आई सामने

Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव, युवक को दौड़ाकर मारी गोली; इलाज के दौरान मौत