विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया के बिरयानी होटल में खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या: लोगों ने आरोपित दोस्त को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:29 PM (IST)

Araria Zero Mile Biryani Hotel Murder News: अररिया के जीरो माइल स्थित एक बिरयानी होटल में खाना खा रहे मंगल ...और पढ़ें

Araria Zero Mile Biryani Hotel Murder News: गिट्टी-बालू कारोबारी की बिरयानी होटल में गोली मारकर हत्या

Araria Zero Mile Biryani Hotel Murder News: गिट्टी-बालू कारोबारी की बिरयानी होटल में गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. बिरयानी होटल में युवक मंगल कुमार की गोली मारकर हत्या।

  2. खाना खाते समय हुई वारदात, स्थानीय लोगों ने पकड़ा आरोपी।

  3. पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्त ने की हत्या की आशंका।

संवाद सूत्र, अररिया। Araria Zero Mile Biryani Hotel Murder News: नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित एक बिरयानी होटल में शुक्रवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई। होटल में बैठकर बिरयानी खा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जोकीहाट प्रखंड के सिकटिया निवासी मंगल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही तोड़ा दम, लोगों ने आरोपित को दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार, मंगल कुमार शुक्रवार संध्या करीब आठ बजे जीरो माइल स्थित आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी होटल में बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मंगल कुमार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही होटल और आसपास के इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर हमलावर को दबोच लिया और तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मंगल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसकी पहचान अररिया के बेलवा निवासी मोहम्मद असगर के रूप में हुई है।

आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं मृतक और आरोपित, पैसे के लेनदेन की आशंका

मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस को जीरो माइल में एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक और आरोपित दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। इधर, स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि मृतक मंगल कुमार गिट्टी-बालू का डिपो चलाता था और पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो और वीड‍ियो बनाया, डिलीट करने के नाम पर वसूले ₹50 हजार: अररिया का आरोपि‍त भेजा गया जेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।