यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन संकेत से जानें आपकी मोटरसाइकिल में कब इंजन ऑयल बदलने की जरूरत है
बाइक में हमेशा इंजन ऑयल का खास ख्याल रखना चाहिए अगर आपके बाइक का इंजन ऑयल खराब है तो आपको ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मोटरसाइकिल में इंजन अहम भूमिका निभाता है जिसके कारण बाइक अच्छे से चलती है। इंजन को सही तरह से चलाने के लिए इंजन ऑयल की आवश्यकता होती है, जो आपके बाइक को समय के साथ बढ़िया रखता है। इसलिए बाइक में हमेशा इंजन ऑयल का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपके बाइक में कोई परेशानी न आए।

आपको बता दें, मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल के खराब होने के कारण कई परेशानी हो सकती है। जिसके कारण आपके हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप ये देख सकते हैं कि आपको कब अपनी बाइक में इंजन ऑयल बदलना चहिए।
इंजन सामान्य से अधिक शोर मचाने लगे
अगर आपके वाहन का इंजन सामान्य से अधिक शोर मचाए तो समझ जाए कि इंजन ऑयल बदलने का समय आ चुका है। ताजा तेल इंजन ब्लॉक के अंदर धातु के घटकों के बीच एक सुरक्षात्मक परत प्रदान करता है। हालांकि जैसे -जैसे ऑयल पुराना होता है तो वो क्षमता खो देता है, आपको आपको धातु की रगड़ सुनाई देने लगती है , जो सामान्य से अधिक तेज आवाज देने लगता है।
तेल की जांच करें
कुछ मोटरसाइकिल कारों की तरह ही डिपस्टिक के साथ आती हैं, जबकि कुछ तेल के स्तर की जांच करने के लिए एक खिड़की के साथ आती हैं। आप किसी भी तरह से, इंजन ऑयल के रंग की जांच की जा सकती है। समय के साथ इंजन ऑयल काला होने लगता है। आपको उसी समय -समय पर जांच करते रहना चाहिए, अगर इसका कलर गाढ़ा है और तेल चिकना नहीं है तो आपको इसे तुरंत बदला लेना चहिए।
डैशबोर्ड चेतावनी रोशनी आपको करती है सर्तक
आधुनिक मोटरसाइकिल इंजन सेंसर के आती है जो आपकी मोटरसाइकिल के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाई देने वाली रोशनी के माध्यम से आपको बता देती है कि आपके बाइक के इंजन में पर्याप्त तेल है कि नहीं, ऐसे में इंजन ऑयल को बदलने का समय आ गया है।

