विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस हफ्ते लॉन्‍च होगी Honda की नई मोटरसाइकिल, क्‍या होगी खासियत

Published: Sun, 19 Jul 2026 06:00 PM (IST)

भारत में कई सेगमेंट में Honda Motorcycle की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Honda Motorcycle की ओर से भारतीय बाजार में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते नए वाहन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। होंडा की ओर से किस तारीख को नए उत्‍पाद को लॉन्‍च किया जा सकता है। किस सेगमेंट में किस वाहन को लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda करेगी नया उत्‍पाद लॉन्‍च

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में जल्‍द ही नए वाहन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। नए दो पहिया वाहन को निर्माता की ओर से 20 जुलाई से शुरू हो रहे हफ्ते में लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या होगा लॉन्‍च

होंडा की ओर से अभी सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि वह नए उत्‍पाद को लाने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस सेगमेंट में किस वाहन को लॉन्‍च करेगी।

मोटरसाइकिल होगी लॉन्‍च

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ नई मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसे 100 से 150 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि होंडा की ओर से Honda Shine सीरीज की मोटरसाइकिल को इस तकनीक के साथ ऑफर किया जा सकता है।

पहले भी करती थी ऑफर

होंडा की ओर से पहले भी फ्लेक्‍स फ्यूल की क्षमता वाले इंजन के साथ मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता था। लेकिन कुछ समय पहले इसकी बिक्री को बंद कर दिया गया था। निर्माता की ओर से Honda CB 300F को फ्लेक्‍स फ्यूल के साथ ऑफर किया जाता था, जिसे ई85 ईंधन के साथ भी चलाया जा सकता था।

कब होगी लॉन्‍च

होंडा मोटरसाइकिल की ओर से नए वाहन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 24 जुलाई को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?