विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए रंग रूप में आई TVS Ntorq 150, मिला नया Spectral Green कलर, कीमत में नहीं हुई बढ़ोतरी

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:00 PM (IST)

TVS Ntorq 150 में Spectral Green रंग TFT वेरिएंट तक सीमित है, जबकि इंजन, फीचर्स और कीमत पहले जैसी हैं।

TVS Ntorq 150 अब नए स्पेक्ट्रल ग्रीन कलर में

TVS Ntorq 150 अब नए स्पेक्ट्रल ग्रीन कलर में

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने स्पोर्टी स्कूटर TVS Ntorq 150 को नए कलर के साथ लेकर आई है। Ntorq 150 को नया Spectral Green कलर ऑप्शन दिया गया है। नए कलर को खास तौर पर स्कूटर के TFT वेरिएंट के लिए उपलब्ध कराया है। नए कलर के अलावा स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत भी पहले जैसी ही है।

फ्लोरोसेंट येलो ग्राफिक्स से मिलता है नया लुक

TVS Ntorq 150 के नए Spectral Green कलर में डार्क ऑलिव बॉडी फिनिश दी गई है। इसके साथ ग्रे और फ्लोरोसेंट येलो ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर को अलग पहचान देते हैं। फ्रंट फेंडर और रियर बॉडी पैनल पर भी फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इस कलर स्कीम को इस तरह तैयार किया है कि स्कूटर का लुक आकर्षक और स्पोर्टी नजर आए, लेकिन रंगों का कॉम्बिनेशन जरूरत से ज्यादा भड़कीला न लगे। यह नया शेड Ntorq 150 के मौजूदा तीन कलर ऑप्शन के साथ शामिल किया गया है।

TVS Ntorq 150 Spectral Green (2)

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

नए Spectral Green कलर के आने के बावजूद TVS Ntorq 150 के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर पहले की तरह 149.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन 13 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

TVS Ntorq 150 Spectral Green (3)

TFT वेरिएंट में मिलते हैं स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स

Spectral Green कलर केवल TFT वेरिएंट में आई है। ऐसे में इस नए शेड के साथ ग्राहकों को स्कूटर में 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और TVS SmartXonnect के जरिए कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, TVS Ntorq 150 में दो राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और TVS iGo Assist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस तरह नया कलर चुनने वाले ग्राहकों को स्कूटर के TFT वेरिएंट में मिलने वाले सभी फीचर्स भी मिलते हैं।

TVS Ntorq 150 Spectral Green (4)

TVS Ntorq 150 की कीमत

TVS Ntorq 150 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,12,900 रुपये है, जबकि TFT वेरिएंट की कीमत 1,22,100 रुपये रखी गई है। नया Spectral Green कलर केवल TFT वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस नए कलर के लिए स्कूटर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- TVS लाएगा नया e-Maxi स्कूटर 'M1-S', 120km की रेंज और Wi-Fi समेत कई फीचर्स से होगा लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।