विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS लाएगा नया e-Maxi स्कूटर 'M1-S', 120km की रेंज और Wi-Fi समेत कई फीचर्स से होगा लैस

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:22 AM (IST)

TVS M1-S Electric Scooter: EICMA 2026 में TVS ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर शोकेस किया है जिसमें 120 किमी तक की रेंज मिलेगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। EICMA 2026 में TVS ने Norton 450cc, TVS Apache 125 और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आने वाली TVS iQube समेत कई नए प्रोडक्ट्स को शोकेस किया है। इस इवेंट में मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S के प्रोडक्शन वर्जन को भी अनवील किया है। शोकेस किए गए प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में डुअल-टोन व्हाइट और ब्लैक कलर की थीम का इस्तेमाल किया गया है और इसके लॉन्च होने पर इसमें और ज्यादा कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

व्हील्स ग्राफिक्स और सीट

इस पहिए ऑरेंज कलर के हैं जो एक अलग कंट्रास्ट जोड़ते हैं और इसकी प्रेजेंस को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं। ब्लैक-फिनिश सरफेस में मैट ब्लैक और ग्लॉस ब्लैक के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है। ब्लैक और ऑरेंज कलर के शेड्स में खास ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह स्कूटर स्टेप्ड डिजाइन वाली सिंगल-पीस सीट का इस्तेमाल करता है और शोकेस किए गए मॉडल में टॉप-बॉक्स देखा जा सकता है।

TVS M1-S बैटरी और परफॉर्मेंस

TVS M1-S के स्पेसिफिकेशन नॉर्मल ही हैं और यह ज्यादा रेंज व टॉप-स्पीड के साथ नहीं दिखता है। यह स्कूटर 4.2kW की लिथियम आयन NMC बैटरी पैक से लैस है जो यूरोपीय WMTC टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स के मुताबिक 120 किमी तक की रेंज दे सकता है। इसकी बैटरी को फ्लोरबोर्ड में लगाया गया है जिससे इसका बैलेंस सही रखने में मदद मिलती है।

कितनी देर में होगा चार्ज?

TVS M1-S में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जिसे चेसिस पर बोल्ट किया गया है जो 12.5kW या लगभग 17PS की पावर जनरेट करता है और इसकी टॉप-स्पीड 105kmph है। TVS M1-S में 1.8kW का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है जो लगभग 1 घंटे 15 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकता है।

सस्पेंशन ब्रेक्स और स्टोरेज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं। दोनों तरफ 14-इंच के व्हील्स दिए गए हैं जिसके साथ 110/70 और पीछे 120/70 साइज के टायर मिलते हैं। दोनों व्हील्स पर 230mm के डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है। TVS M1-S में 800mm सीट हाइट और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ 26 लीटर का स्टोरेज मिलता है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

TVS M1-S में क्रूज कंट्रोल और TPMS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके आगे की तरफ एक USB Type-A चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस स्कूटर में ऐप-बेस्ड सीट अनलॉकिंग, की-फोब इग्निशन और फाइंड माई बाइक जैसे एडवांस फंक्शन भी मिलते हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में ब्लूटूथ, वाई-फाई और ऑनबोर्ड LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट वाला 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

TVS M1-S में यूजर्स OTA अपडेट समेत कई कनेक्टेड फीचर्स के लिए अपने एंड्रॉइड ऑटो या iOS डिवाइस को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए नए फीचर्स भी पेश किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर NMAX E: मिलेगी 104 किमी की रेंज, 2 कलर ऑप्शन और तीन राइडिंग मोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।