विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Triumph Bonneville T40, T40 Black और T4 लॉन्च, कीमत ₹2.54 लाख से शुरू; नए इंजन और हाईटेक फीचर्स मिले

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:15 PM (IST)

Triumph ने तीन 350cc Bonneville मॉडल लॉन्च किए; कीमतें ₹2.54 लाख से शुरू, डिलीवरी नवंबर 2026 और जनवरी 2027 में।


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में Triumph Bonneville सीरीज की तीन नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की है। इनमें Bonneville T40, Bonneville T40 Black और Bonneville T4 शामिल हैं। इन तीनों को ही 350cc के नई जनरेशन का TR सीरीज इंजन दिया गया है। इनको क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न तकनीक और राइडर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इन मोटरसाइकिलों की ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

Triumph Bonneville T40, T40 Black और T4 की कीमत

Triumph ने Bonneville T40 और T40 Black को 2,79,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। वहीं, Bonneville T4 की कीमत 2,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस तरह नई Bonneville रेंज में T4 सबसे किफायती मॉडल है, जबकि T40 और T40 Black की कीमत समान है। Bonneville T40 और T40 Black की डिलीवरी नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह से और Bonneville T4 की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी।

स्पेसिफिकेशन

Bonneville T40

Bonneville T40 Black

Bonneville T4

इंजन क्षमता

350cc

350cc

350cc

इंजन सीरीज

नई पीढ़ी TR सीरीज

नई पीढ़ी TR सीरीज

नई पीढ़ी TR सीरीज

अधिकतम पावर

29 PS 

29 PS 

-

अधिकतम टॉर्क

31 Nm 

31 Nm 

-

डिजाइन

क्लासिक, 1960 के दशक से प्रेरित

क्लासिक, 1960 के दशक से प्रेरित

क्लासिक, 1960 के दशक से प्रेरित

हेडलाइट

गोलाकार

गोलाकार

गोलाकार

फ्यूल टैंक

खास डिजाइन

खास डिजाइन

खास डिजाइन

व्हील

स्पोक व्हील

स्पोक व्हील

स्पोक व्हील

रियर सस्पेंशन

ट्विन शॉक

ट्विन शॉक

ट्विन शॉक

चेसिस

आधुनिक

आधुनिक

आधुनिक

रिम्स

हल्के एल्युमीनियम

हल्के एल्युमीनियम

हल्के एल्युमीनियम

साइलेंसर

पीशूटर, ब्रश्ड फिनिश

पीशूटर, ब्रश्ड फिनिश

जानकारी उपलब्ध नहीं

इंजन कवर

क्लासिक एल्युमीनियम

क्लासिक एल्युमीनियम

क्लासिक एल्युमीनियम

पेंट स्कीम

दो रंगों वाली

दो रंगों वाली

दो रंगों वाली

कोच लाइनिंग

हाथ से की गई

हाथ से की गई

हाथ से की गई

इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

4-इंच गोलाकार TFT

4-इंच गोलाकार TFT

कलर LCD

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

हां

हां

-

नेविगेशन

हां

हां

टर्न-बाय-टर्न

फोन कंट्रोल

हां

हां

-

म्यूजिक कंट्रोल

हां

हां

-

राइडिंग मोड

5

5

-

क्रूज कंट्रोल

हां

हां

-

कॉर्नरिंग ABS

हां

हां

-

कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल

हां

हां

-

डुअल चैनल ABS

-

-

हां

सीटिंग पोजिशन

आरामदायक

आरामदायक

आरामदायक

सीट की ऊंचाई

लो-सीट एक्सेसरी से 770mm तक

लो-सीट एक्सेसरी से 770mm तक

लो-सीट एक्सेसरी से 770mm तक

हैंडलिंग

हल्की और आसान

हल्की और आसान

हल्की और आसान

राइडिंग उपयोग

शहर और लंबी दूरी

शहर और लंबी दूरी

शहर और लंबी दूरी

कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

₹2,79,999

₹2,79,999

₹2,54,999

बुकिंग शुरू

7 अक्टूबर 2026

7 अक्टूबर 2026

7 अक्टूबर 2026

डिलीवरी शुरू

नवंबर 2026 का दूसरा सप्ताह

नवंबर 2026 का दूसरा सप्ताह

जनवरी 2027 का दूसरा सप्ताह

नई Bonneville मोटरसाइकिलों का इंजन

नई Bonneville T40, T40 Black और T4 में Triumph की नई जनरेशन का 350cc TR सीरीज इंजन दिया गया है। इस इंजन को खास तौर पर Bonneville मोटरसाइकिलों के लिए ही बनाया गया है। यह इंजन 29PS की पावर और 31Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

नई Triumph Bonneville बाइक्स की डिजाइन

Triumph की नई Bonneville मोटरसाइकिलों का डिजाइन 1960 के दशक की क्लासिक मोटरसाकिलों से इंसपायर है। तीनों मॉडल में खास डिजाइन वाला फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, पारंपरिक इंजन डिजाइन, स्पोक व्हील और रियर ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है।

नई मोटरसाइकिलों में दो रंगों वाली पेंट स्कीम, हाथ से की गई कोच लाइनिंग और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ब्रश्ड फिनिश वाले पीशूटर साइलेंसर और क्लासिक आकार के एल्युमीनियम इंजन कवर इनके लुक को खास बनाते हैं।

नई Triumph Bonneville के फीचर्स

Bonneville T40 और T40 Black में 4 इंच का गोलाकार TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। इससे नेविगेशन, फोन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं राइडर को मिलती है।

Bonneville T40 और T40 Black में पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इन्हें क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस भी किया गया है।

Bonneville T4 में TFT डिस्प्ले की जगह कलर LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मोड़-दर-मोड़ नेविगेशन और राइडिंग मोड की सुविधा मिलती है। इसके साथ डुअल चैनल ABS भी दिया गया है। नई Bonneville मोटरसाइकिलों में आधुनिक चेसिस और हल्के एल्युमीनियम रिम्स दिए गए हैं।

तीनों नई मोटरसाइकिलों को अलग-अलग राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इनमें आरामदायक सीटिंग पोजिशन, कम ऊंचाई वाली सीट और हल्की हैंडलिंग दी गई है। इसकी सीट की ऊंचाई घटाकर 770mm तक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Triumph ने Tiger 1200 की कीमतों का किया खुलासा, मिलेगा 158hp का पावरफुल इंजन और 7-राइडिंग मोड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।