Triumph ने Tiger 1200 की कीमतों का किया खुलासा, मिलेगा 158hp का पावरफुल इंजन और 7-राइडिंग मोड्स
Triumph Tiger 1200: ट्रायम्फ ने अपनी दमदार फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल 2027 Tiger 1200 की कीमतों का ऐलान कर दिया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Triumph ने अपनी फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल 2027 Tiger 1200 की कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसके GT Pro और Rally Explorer वेरिएंट्स को मार्च 2027 में लॉन्च किया जाएगा। Tiger 1200 GT Pro की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपए और Tiger 1200 Rally Explorer की एक्स-शोरूम कीमत 23.49 लाख रुपए है।
इंजन और पावर अपडेट्स
अपडेटेड 1,160cc लिक्विड-कूल्ड ट्रिपल इंजन अब 158hp की पावर और 130nm का टॉर्क जनरेट करता है। Triumph ने सिलिंडर हेड, पिस्टन और एग्जॉस्ट को फिर से डिजाइन किया है। इसमें हल्के इनटेक और एग्जॉस्ट वाल्व के साथ ज्यादा सटीक फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है।
व्हील्स और टायर सेटअप
दोनों वेरिएंट्स में अब 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील कॉम्बिनेशन दिया गया है। GT Pro में अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि Rally Explorer में स्पोक व्हील्स मिलते हैं। इसमें सेमी-एक्टिव शोवा यूनिट्स दी गई हैं जिसमें 49mm के USD फोर्क और एक मोनोशॉक शामिल है। इस सिस्टम में ऑटोमैटिक सेल्फ-लेवलिंग प्रीलोड है जो सिक्स-एक्सिस IMU के साथ कई सेंसर से मिलने वाले इनपुट के आधार पर कंप्रेशन और रिबाउंड डैंपिंग को लगातार एडजस्ट करता है।
ब्रेकिंग हार्डवेयर में Brembo Stylema कैलिपर्स के साथ ट्विन 320m फ्रंट डिस्क और 282mm रियर डिस्क शामिल है। GT Pro का 250kg और Rally Explorer 268kg कर्ब वेट है।
रडार सिस्टम और सेफ्टी फीचर्स
इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ Bosch का रडार सिस्टम जोड़ा गया है जिसमें Adaptive Cruise Control, ग्रुप राइड असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, ब्लाइंट स्पॉट असिस्ट और रियर डिस्टेंस वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। नया 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले वायरेलस एप्पल कारप्ले और Android Auto सपोर्ट के साथ आता है।
इसके अलावा, टैंक-टॉप फोन कंपार्टमेंट में USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। GT Pro में कुल 7-राइडिंग मोड्स दिए गए हैं तो वहीं Rally Explorer में एक एक्सट्रा Off-Road Pro मोड मिलता है।
फ्यूल टैंक और बाकी अंतर
GT Pro में 20-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जबकि Rally Explorer में बड़े आकार का 30-लीटर का टैंक दिया गया है। Rally Explorer वेरिएंट में TPMS, इंजन गार्ड, लोअर और अपर इंजन बार, एडजस्टेबल फोल्डिंग ब्रेक पैडल मिलता है। नई 2027 Triumph Tiger 1200 GT Pro की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपए और Rally Explorer की एक्स-शोरूम की कीमत 23.49 लाख रुपए है।
