विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toyota Innova Crysta LIMO ए़डिशन लॉन्च, 7 एयरबैग्स समेत कई दमदार फीचर्स से लैस

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:15 PM (IST)

टोयोटा की नई Toyota Innova Crysta LIMO Edition फ्लीट ग्राहकों के लिए है; इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन और कैप्टन सीटें मिलती हैं।

नई Toyota Innova Crysta LIMO Edition भारत में लॉन्च

नई Toyota Innova Crysta LIMO Edition भारत में लॉन्च

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर MPV Toyota Innova Crysta LIMO Edition को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर फ्लीट और कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट के लोगों के लिए लेकर आई है। इसके जरिए कंपनी इसका कमर्शियल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अलग पहचान देना है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट पर खास फोकस

टोयोटा ने 5 नवंबर 2026 को इToyota Innova Crysta LIMO Edition को पेश की है। इसे फ्लीट और कमर्शियल मोबिलिटी से जुड़े लोगों के लिए लाई गई है। इसका उद्देश्य इनोवा क्रिस्टा के व्यावसायिक ग्राहकों को एक अलग और समर्पित ब्रांड पहचान देना है। इसके जरिए टोयोटा अपने फ्लीट और कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहती है।

टोयोटा इनोवा भारतीय MPV सेगमेंट में दो दशक से ज्यादा समय से अपनी पहचान बनाए हुए है। इस दौरान इनोवा ने परिवारों के साथ-साथ प्रोफेशनल मोबिलिटी ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा किया है। भरोसेमंद परफॉर्मेंस, आराम और ओनरशिप के अनुभव के चलते इस ब्रांड ने ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाई है। Innova Crysta LIMO के जरिए कंपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाना चाहती है।

Toyota Innova Crysta LIMO में मिलेगा 2.4-लीटर डीजल इंजन

नई Innova Crysta LIMO Edition में टोयोटा का 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही इसमें लोगों के आराम और लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखा गया है। इस एडिशन में आरामदायक कैप्टन सीटें और इनोवा क्रिस्टा की राइड क्वालिटी भी मिलती है, जो इसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाती हैं।

Innova Crysta के चार ग्रेड में उपलब्ध है स्टैंडर्ड मॉडल

Toyota Innova Crysta का स्टैंडर्ड मॉडल भारतीय बाजार में चार ग्रेड GX, GX+, VX और ZX में आती है। इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन बेहतर लो-एंड परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने में सक्षम है। इसके अलावा, लंबी दूरी के सफर में भी यात्रियों के आराम को ध्यान में रखा गया है। इसकी प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।

आरामदायक केबिन और प्रीमियम फीचर्स

इनोवा क्रिस्टा में पैसेंजर्स के आराम के लिए बड़ा और सुविधाजनक केबिन दिया गया है। इसमें फ्लेक्सिबल सीटिंग के साथ पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम मिलता है। कंपनी ने सभी रो में प्रभावी एयर कंडीशनिंग की सुविधा दी है, जिससे सफर के दौरान यात्रियों को आराम मिल सके। इसके फंक्शनल और प्रीमियम इंटीरियर को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स बेहतर बनाते हैं।

Toyota Innova Crysta LIMO Edition के सेफ्टी फीचर्स

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सात एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। ये सुरक्षा सुविधाएं परिवारों और प्रोफेशनल मोबिलिटी से जुड़े ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई हैं।

Toyota Innova Crysta की कीमत

Toyota Innova Crysta LIMO Edition को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके GX Fleet 7S वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये और GX Fleet 8S वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- नई Toyota Innova Hycross E85 से E100 एथेनॉल पर भी चलेगी, कैसे काम करता है यह फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।