Shell ने भारत में लॉन्च की नई सिंथेटिक लुब्रिकेंट, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगी इंजन को ज्यादा सेफ्टी
Shell ने भारत में चार नए सिंथेटिक लुब्रिकेंट लॉन्च किए हैं, जो कार, बाइक, स्कूटर और कमर्शियल वाहनों के लिए हैं।

शेल ने भारत में पेश की नई सिंथेटिक लुब्रिकेंट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की नंबर 1 लुब्रिकेंट्स सप्लायर शेल (Shell) ने भारतीय बाजार में अपनी नई सिंथेटिक लुब्रिकेंट रेंज लॉन्च की है। इसे Shell Helix, Shell Advance और Shell Rimula ब्रांड के तहत पेश किया है। नई रेंज को पैसेंजर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और कमर्शियल वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार हुई नई रेंज
नई सिंथेटिक रेंज में उसकी लुब्रिकेंट टेक्नोलॉजी को भारतीय परिचालन परिस्थितियों के लिए परखी गई एडवांस्ड ग्लोबल स्पेसिफिकेशंस के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य इंजन को बेहतर सुरक्षा देना, परफॉर्मेंस बढ़ाना और ग्राहकों को अधिक वैल्यू उपलब्ध कराना है। कंपनी इस पोर्टफोलियो के जरिए माइलेज, बेहतर परिचालन, कम मेंटेनेंस और इंजन की लंबी उम्र पर ध्यान दे रही है।
चार नए सिंथेटिक प्रोडक्ट
कंपनी की नेक्स्ट जनरेशन सिंथेटिक रेंज में चार उत्पाद शामिल हैं। इनमें आधुनिक पैसेंजर कारों के लिए Shell Helix Extra HX8 0W-16, मोटरसाइकिलों के लिए Shell Advance Extra AX7 और Shell Advance AX6 तथा कमर्शियल वाहनों के लिए Shell Rimula R4 Plus CK-4 पेश किया गया है।
1. Shell Helix Extra HX8 0W-16
Shell Helix Extra HX8 0W-16 पूरी तरह सिंथेटिक और BS6 मानकों के अनुरूप पैसेंजर कार इंजन ऑयल है। इसे आधुनिक और हाइब्रिड पावरट्रेन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें शेल की एंटी-फ्रिक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है और यह नवीनतम API SQ तथा ILSAC GF-7B मानकों के अनुरूप है।
कंपनी का दावा है कि यह इंजन ऑयल माइलेज बढ़ाने और इंजन को बेहतर सुरक्षा देने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से वाहन सालाना 440 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय कर सकता है। यह 1 लीटर और 3.5 लीटर के पैक में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 894 रुपये प्रति लीटर रखी गई है।
2. Shell Advance Extra AX7
Shell Advance Extra AX7 पूरी तरह सिंथेटिक प्रीमियम मोटरसाइकिल इंजन ऑयल है। इसे मिड-वेट रिक्रिएशनल और क्रूजर मोटरसाइकिलों के लिए तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट एफिशिएंसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका उद्देश्य रोजाना के सफर और लंबी राइड के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया और लगातार अच्छा प्रदर्शन देना है। इसे 15,000 किलोमीटर तक इंजन की पावर में कमी नहीं आने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह 0.8, 0.9, 1 और 2.5 लीटर के पैक में मिलेगा। इसकी कीमत 756 रुपये प्रति लीटर है।
3. Shell Advance AX6
Shell Advance AX6 पूरी तरह सिंथेटिक मोटरसाइकिल और स्कूटर इंजन ऑयल है। इसे BS6 मानकों के अनुरूप आधुनिक दोपहिया वाहनों और शहरी ट्रैफिक की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह इंजन, क्लच और गियर को 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करता है तथा इंजन की स्वच्छता 71 प्रतिशत तक बनाए रखने में मदद करता है। यह 0.6, 0.8, 0.9 और 1 लीटर के पैक में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 605 रुपये प्रति लीटर है।
4. Shell Rimula R4 Plus CK-4
कमर्शियल वाहनों के लिए Shell Rimula R4 Plus CK-4 पेश किया गया है। यह सिंथेटिक टेक्नोलॉजी इंजन ऑयल आधुनिक BS6 वाहनों के लिए तैयार किया गया है। इसके इस्तेमाल से इंजन का टिकाऊपन बनाए रखने और ऑयल बदलने का अंतराल 1,20,000 किलोमीटर तक बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह 1, 11, 15, 18 और 26 लीटर के पैक में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 590 रुपये प्रति लीटर है।
लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
शेल की नई सिंथेटिक लुब्रिकेंट रेंज अलग-अलग तरह के वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश की गई है। इसमें कारों, दोपहिया वाहनों और कमर्शियल व्हीकल्स के लिए अलग उत्पाद दिए गए हैं। कंपनी का फोकस बेहतर इंजन सुरक्षा, माइलेज और मेंटेनेंस की जरूरत कम करने पर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।