विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

E20-E85 फ्यूल पर चलेगी नई Innova Hycross Hybrid, मिलेगा 22.58km का माइलेज.. कौन-सा वेरिएंट खरीदना फायदेमंद

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:32 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 01:36 PM (GMT+05:30)

Toyota Innova Hycross Facelift में चार हाइब्रिड वेरिएंट, पेट्रोल GX, स्पीड लिमिटर, बड़ी स्क्रीन, Toyota Safety Sense और छह एयरबैग मिलते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift के वेरिएंट-वाइज कीमत और फीचर्स

Toyota Innova Hycross Facelift के वेरिएंट-वाइज कीमत और फीचर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पहली फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च हो चुकी हौ। इसके G-SLF, GX, VX और ZX वेरिएंट को फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड में लेकर आया गया है। इसके केवल GX वेरिएंट को पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लेकर आया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट के किस वेरिएंट में क्या फीचर्स दिए गए हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift की कीमत

Toyota Innova Hycross Facelift वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
G Flex Hybrid ₹19.99 लाख
GX Petrol ₹19.59 लाख
GX Flex Hybrid ₹23.99 लाख
VX Flex Hybrid ₹28.79 लाख
ZX Flex Hybrid ₹31.99 लाख

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को 19.99 लाख रुपये से 31.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लेकर आया गया है। इसकी बुकिंग 26 नवंबर 2026 से शुरू कर दी गई है।

Toyota Innova Hycross Facelift (2)

Toyota Innova Hycross Facelift वेरिएंट-वाइज फीचर्स

फीचर्स

पेट्रोल GX

हाइब्रिड G-SLF

हाइब्रिड GX

हाइब्रिड VX

हाइब्रिड ZX

कीमत (7-सीटर, रुपये)

19,59,000

19,99,000

23,99,000

28,79,000

31,99,000

कीमत (8-सीटर, रुपये)

19,64,000

19,99,000

24,04,000

28,84,000

-

स्पीड लिमिटर

-

80 किमी/घंटा

-

-

-

ड्राइविंग मोड

इको

इको, नॉर्मल, पावर

इको, नॉर्मल, पावर

इको, नॉर्मल, पावर

इको, नॉर्मल, पावर

अलॉय व्हील

17-इंच

17-इंच

17-इंच

17-इंच

18-इंच

हेडलैंप

डुअल LED

प्रोजेक्टर LED

प्रोजेक्टर LED

प्रोजेक्टर LED

ऑटो हाई बीम के साथ प्रोजेक्टर LED

फ्रंट LED फॉग लैंप

नहीं

नहीं

नहीं

हां

हां

पैनोरमिक सनरूफ

नहीं

नहीं

नहीं

हां

हां

पावर्ड टेलगेट

नहीं

नहीं

नहीं

नहीं

हां

इंफोटेनमेंट स्क्रीन

20.3 सेमी

20.3 सेमी

20.3 सेमी

31.2 सेमी

31.2 सेमी

इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले

17.8 सेमी MID

17.8 सेमी MID

17.8 सेमी MID

31.2 सेमी डिजिटल

31.2 सेमी डिजिटल

स्पीकर

4

4

4

6

9 (सबवूफर सहित)

JBL ऑडियो सिस्टम

नहीं

नहीं

नहीं

नहीं

हां

वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay

नहीं

नहीं

नहीं

हां

हां

फ्रंट AC

मैनुअल

मैनुअल

मैनुअल

ऑटोमैटिक

पॉल्यूशन फिल्टर के साथ ऑटोमैटिक

रियर AC

मैनुअल ब्लोअर

मैनुअल ब्लोअर

मैनुअल ब्लोअर

ऑटोमैटिक ब्लोअर

पॉल्यूशन फिल्टर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

1. G-SLF Hybrid

नई इनोवा हाईक्रॉस के इस वेरिएंट को सात और आठ सीटर ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है। इसमें 80 किमी/घंटे की स्पीड मिलती है। इसके साथ ही 17-इंच अलॉय व्हील, प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED रियर लैंप, मैनुअल AC, ब्लैक फैब्रिक सीटें, 17.8 सेमी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और चार स्पीकर वाला 8-इंच ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वेरिएंट में स्मार्ट एंट्री, रिवर्स कैमरा, टेलीमैटिक्स, SOS e-call, पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल फीचर्स नहीं मिलते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift Colors (4)

2. GX Hybrid और पेट्रोल GX

नई इनोवा हाईक्रॉस के GX Hybrid को भी सात और आठ सीटर के साथ लेकर आया गया है। इसके सात सीटों वाले की कीमत 23.99 लाख रुपये और आठ सीटों वाली की कीमत 24.04 लाख रुपये है। इसमें 17.8 सेमी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, 8-इंच स्क्रीन, चार स्पीकर और मैनुअल AC है। साथ ही स्मार्ट एंट्री, रिवर्स कैमरा, टेलीमैटिक्स और SOS e-call दिया गया है। इसके अलावा, सात सीटों वाले में दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीटें और आठ सीटों वाले में स्प्लिट बेंच दी गई है। पेट्रोल GX के सात सीटों वाली की कीमत 19.59 लाख रुपये और आठ सीटों वाली की कीमत 19.64 लाख रुपये है। इसमें 17-इंच अलॉय व्हील, 17.8 सेमी MID और चार स्पीकर व मैनुअल AC के साथ 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Toyota Innova Hycross Facelift Colors (2)

3. VX Hybrid

VX Hybrid की कीमत सात सीटों के लिए 28.79 लाख और आठ सीटों के लिए 28.84 लाख रुपये है। इसमें 31.2 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, छह स्पीकर तथा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिलते हैं। पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक फ्रंट क्लाइमेट कंट्रोल, रियर ब्लोअर कंट्रोल और रिट्रैक्टेबल रियर सनशेड भी दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, क्रूज कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं। केबिन में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व शिफ्ट नॉब, ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग और चेस्टनट-ब्लैक फैब्रिक सीटें हैं। VX में Toyota Safety Sense नहीं मिलता।

Toyota Innova Hycross Facelift Colors (3)

4. ZX Hybrid

Toyota Innova Hycross Facelift का यह टॉप वेरिएंट है। ZX Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये है। इसमें लोगों की सुरक्षा के लिए टोयोटा सेफ्टी सेंस दिया गया है। इसके साथ ही डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन ट्रेस असिस्ट, प्री-कोलिजन असिस्टेंस, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमैटिक हाई बीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift (3)

इसके दूसरी पंक्ति की पावर्ड ओटोमन सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और मेमोरी वाली आठ-वे पावर ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा, पावर्ड टेलगेट, ड्यूल-जोन AC, परफोरेटेड डार्क चेस्टनट आर्टिफिशियल-लेदर सीटें और सबवूफर सहित नौ-स्पीकर JBL सिस्टम दिया गया है। इस वेरिएंट में 18-इंच अलॉय व्हील, 225/50 टायर, व्हील-आर्च क्लैडिंग और अतिरिक्त क्रोम डिटेलिंग भी दी गई है।

Toyota Innova Hycross Facelift (4)

सभी वेरिएंट के सेफ्टी फीचर्स

Toyota Innova Hycross Facelift के सभी वेरिएंट में छह एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ABS, EBD, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX माउंट और एडजस्टेबल हेड रेस्ट्रेंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift Airbags

Toyota Innova Hycross Facelift का इंजन

स्पेसिफिकेशन

पेट्रोल GX

फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड

इंजन

2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल

2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, पांचवीं जनरेशन हाइब्रिड सिस्टम

इंजन क्षमता

1,987cc

1,987cc

अधिकतम पावर

127 kW

147 kW

अधिकतम पावर (लगभग)

170 bhp

197 bhp

इंजन टॉर्क

206 Nm

188 Nm

इंजन टॉर्क RPM

4,400–4,600 rpm

4,400–5,200 rpm

इलेक्ट्रिक मोटर टॉर्क

उपलब्ध नहीं

206 Nm

बैटरी

—

56-सेल लिथियम-आयन

ट्रांसमिशन

Direct Shift CVT, सीक्वेंशियल शिफ्ट के साथ

e-Drive, सीक्वेंशियल शिफ्ट के साथ

फ्यूल सपोर्ट

E20

E20–E85

ड्राइविंग मोड

इको

इको, नॉर्मल, पावर

फ्यूल टैंक क्षमता

52 लीटर

52 लीटर

माइलेज (E20 फ्यूल पर)

16.13 kmpl

22.58 kmpl

  • नई इनोवा हाईक्रॉस के दोनों ही पावरट्रेन में 1,987cc चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका पेट्रोल GX वेरिएंट में दिया गया इंजन 170 bhp की पावर और 206 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें sequential shift वाला Direct Shift CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिया गया है, वह 197 bhp की पावर और 188 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 206 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • हाइब्रिड में 56-सेल लिथियम-आयन बैटरी और e-Drive ट्रांसमिशन है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह E20 से लेकर E85 इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चल सकती है और इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट E20 फ्यूल पर 22.58 kmpl तक और स्टैंडर्ड पेट्रोल-ओनली वेरिएंट से 16.13 kmpl तक का माइलेज मिलेगा।

Toyota Innova Hycross Facelift Colors

यह भी पढ़ें- बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 3 MPV, आराम से सात लोग हो जाते है फिट, 17-26km तक का मिलता है माइलेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।