विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 3 MPV, आराम से सात लोग हो जाते है फिट, 17-26km तक का मिलता है माइलेज

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

Renault Triber, Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens तीनों MPV बड़ी फैमिली को सात सीटें, अलग-अलग इंजन ऑप्शन, बेहतर स्पेस, माइलेज और जरूरी कम्फर्ट फीचर्स देती हैं।

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट 7-सीटर MPV कारें

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट 7-सीटर MPV कारें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप ऐसी कार की तलाश में है, जिसमें आपनी बड़ी फैमिली आसाम से सफर कर सकें तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको तीन ऐसे ही 7-सीटर MPV के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आराम से सात लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। हमारी इस लिस्ट में Renault Triber, Maruti Suzuki Ertiga और Kia Carens शामिल है। यह तीनों ही बेहतर स्पेस, दमदार इंजन और शानदार माइलेज के साथ आती है। आइए जानते हैं इन तीनों 7-सीटर MPV की कीमत, माइलेज और खासियतों के बारे में।

बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट 7-सीटर MPV

कार का नाम

माइलेज

एक्स-शोरूम कीमत

Renault Triber

21 kmpl तक (पेट्रोल)

₹5.81 लाख – ₹10.20 लाख

Maruti Suzuki Ertiga

20.51 kmpl (पेट्रोल), 26.11 km/kg (CNG)

₹8.95 लाख - ₹15.32 लाख

Kia Carens

14–16 kmpl (पेट्रोल), 20–22 km/kg (CNG)

₹11.12 लाख – ₹12.98 लाख

1. Renault Triber

Renault Triber चार मीटर से कम लंबाई वाली किफायती 7-सीटर MPV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये के बीच है। इसमें 999 cc के 1.0-लीटर पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते हैं। यह 71.01 bhp से 98.63 bhp तक की पावर जनरेट करता है। मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ CNG ऑप्शन भी बताया गया है। यह 17 से 21 kmpl तक का माइलेज देती है।

Triber की तीसरी पंक्ति की सीटों को हटाया या फोल्ड किया जा सकता है। इसकी लंबाई 3,985 mm और व्हीलबेस 2,636 mm है। इसमें टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, रियर AC वेंट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल मिलते हैं। इसमें सभी वेरिएंट में ABS दिया गया है, जबकि टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग दिए गए हैं। इसमें ESP और TPMS भी मिलते हैं।

2. Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga की एक्स-शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से 15.32 लाख रुपये तक है। इसमें 1.5-लीटर (1,462 cc) पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन मिलता है। पेट्रोल इंजन 101.64 bhp की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG मोड में 86.63 bhp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga (2)

Ertiga के पेट्रोल मैनुअल का ARAI माइलेज 20.51 kmpl और ऑटोमेटिक का 20.3 kmpl है। CNG का माइलेज 26.11 km/kg तक है। इसमें सात-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ABS और ESC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 2,740 mm है।

3. Kia Carens

Kia Carens छह और सात सीटों के ऑप्शन में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11.12 लाख रुपये से 12.98 लाख रुपये के बीच है। Premium (O) ट्रिम में 1.5-लीटर पेट्रोल, फैक्ट्री-फिटेड CNG और 1.5-लीटर CRDi डीजल ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल इंजन करीब 113 bhp और डीजल इंजन करीब 114 bhp पावर देता है। CNG मोड में पावर लगभग 95 bhp है। पेट्रोल माइलेज 14–16 kmpl और CNG माइलेज 20–22 km/kg तक है।

Carens में 60:40 स्प्लिट सेकंड-रो सीटें, रूफ-फ्लश AC वेंट्स, पांच Type-C चार्जिंग पोर्ट, आठ-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay तथा डैशकैम मिलता है। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ABS, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Kia Carens Clavis भी पेट्रोल, डीजल और EV ऑप्शनों के साथ आती है।

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत की टॉप 5 सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कारें, Bharat NCAP में मिली है 5-स्टार रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।