ये हैं भारत की टॉप 5 सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कारें, Bharat NCAP में मिली है 5-स्टार रेटिंग
भारत NCAP क्रैश टेस्ट में Mahindra और Tata की पांच इलेक्ट्रिक कारों ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की, XEV 9e और Harrier EV टॉप पर रहीं।

भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की पॉपुलरता लगातार बढ़ रही है। ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कार खरीदते समय केवल उसकी बैटरी, रेंज और डिजाइन ही नहीं, बल्कि सेफ्टी को भी काफी महत्व दे रहे हैं। पेट्रोल-डीजल कारों की तरह इलेक्ट्रिक वाहनों में भी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर क्रैश टेस्ट रेटिंग खरीदारी का अहम पैमाना बन गई है। भारतीय वाहन निर्माता कंपनियां महिंद्रा और टाटा मोटर्स इस मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों ने भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। आइए जानते हैं भारत की उन पांच इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जिन्होंने क्रैश टेस्ट में सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल किए हैं।
भारत की सबसे सेफ पांच इलेक्ट्रिक कारें
1. Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को साल 2024 में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय यह भारत की उन शुरुआती SUVs में शामिल थी, जिसने भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) कैटेगरी में पूरे 32 में से 32 पॉइंट हासिल किए थे। यह स्कोर बताता है कि क्रैश टेस्ट के दौरान वयस्क यात्रियों की सुरक्षा के मामले में इस कार ने शानदार प्रदर्शन किया।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) यानी बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी XEV 9e का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। इस कैटेगरी में इसे 49 में से 45 पॉइंट मिले। इस तरह से इस कार ने कुल स्कोर 77 पॉइंट हासिल किया। महिंद्रा XEV 9e में 59kWh और 79kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं।
2. Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स की Tata Harrier EV भी भारत की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में शामिल है। यह इलेक्ट्रिक SUV साल 2025 से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है और अपने सेगमेंट में पॉपुलर मॉडलों में गिनी जाती है। भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में Harrier EV ने भी एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में पूरे 32 में से 32 पॉइंट हासिल किए।

बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी इसका स्कोर महिंद्रा XEV 9e के बराबर रहा। टाटा Harrier EV को चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 49 में से 45 पॉइंट मिले। इस तरह इसका कुल स्कोर 77 पॉइंट है। कुल पॉइंटों के मामले में यह Mahindra XEV 9e के बराबर है। दोनों इलेक्ट्रिक SUVs ने वयस्क और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े क्रैश टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
3. Mahindra BE 6
इस लिस्ट में तीसरा स्थान Mahindra BE 6 का है। अपने स्पोर्टी और आकर्षक डिजाइन के कारण काफी पॉपुलर है। महिंद्रा ने पिछले दो सालों में BE 6 के कई वर्जन और एडिशन पेश किए हैं, हालांकि इसका मूल प्लेटफॉर्म INGLO ही है।

भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में Mahindra BE 6 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 31.97 पॉइंट हासिल किए। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 45 पॉइंट मिले। दोनों कैटेगरी के पॉइंटों को मिलाकर इसका कुल स्कोर 76.97 रहा। इस प्रदर्शन के साथ BE 6 ने भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
4. Mahindra XEV 9S
Mahindra XEV 9S कंपनी की उन नई इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल है, जिसने भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। प्रीमियम कीमत के बावजूद यह फिलहाल बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है। इसके अलावा, अपने सेगमेंट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली यह एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है।
-1794902367723_v.webp)
सेफ्टी स्कोर की बात करें तो Mahindra XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.15 पॉइंट हासिल किए। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 45 पॉइंट मिले। इस तरह इसका कुल स्कोर 76.15 पॉइंट रहा। इस स्कोर के साथ XEV 9S देश की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में अपनी जगह बनाती है।
5. Tata Punch EV
इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर टाटा मोटर्स की Tata Punch EV है। यह कंपनी की लाइनअप में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV है। इस साल अपडेट के साथ पेश किए गए Punch EV फेसलिफ्ट ने भी भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

Tata Punch EV फेसलिफ्ट को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 32 में से 31.09 पॉइंट मिले हैं। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसने 49 में से 45 पॉइंट हासिल किए। दोनों कैटेगरी के पॉइंटों को मिलाकर इसका कुल स्कोर 76.09 रहा।
Bharat NCAP द्वारा टेस्ट की गई कारों की एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ उनके कुल स्कोर की जानकारी।
क्र. | कार का नाम | एडल्ट सेफ्टी रेटिंग | एडल्ट स्कोर (32 में) | चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग | चाइल्ड स्कोर (49 में) | कुल स्कोर (81 में) |
|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Mahindra XEV 9e | 5 स्टार | 32.00 | 5 स्टार | 45.00 | 77.00 |
2 | Tata Harrier EV | 5 स्टार | 32.00 | 5 स्टार | 45.00 | 77.00 |
3 | Mahindra BE 6 | 5 स्टार | 31.97 | 5 स्टार | 45.00 | 76.97 |
4 | Kia Seltos | 5 स्टार | 31.70 | 5 स्टार | 45.00 | 76.70 |
5 | Maruti Victoris | 5 स्टार | 31.66 | 5 स्टार | 43.00 | 74.66 |
6 | Maruti eVitara | 5 स्टार | 31.49 | 5 स्टार | 43.00 | 74.49 |
7 | Tata Punch EV | 5 स्टार | 31.46 | 5 स्टार | 45.00 | 76.46 |
8 | Hyundai Venue | 5 स्टार | 31.15 | 5 स्टार | 44.46 | 75.61 |
9 | Mahindra XEV 9S | 5 स्टार | 31.15 | 5 स्टार | 45.00 | 76.15 |
10 | Tata Sierra | 5 स्टार | 31.14 | 5 स्टार | 44.73 | 75.87 |
11 | Mahindra Thar ROXX | 5 स्टार | 31.09 | 5 स्टार | 45.00 | 76.09 |
12 | Tata Punch EV | 5 स्टार | 31.09 | 5 स्टार | 45.00 | 76.09 |
13 | Skoda Kylaq | 5 स्टार | 30.88 | 5 स्टार | 45.00 | 75.88 |
14 | Hyundai Tucson | 5 स्टार | 30.84 | 5 स्टार | 41.00 | 71.84 |
15 | Tata Curvv EV | 5 स्टार | 30.81 | 5 स्टार | 44.83 | 75.64 |
16 | Mahindra XUV 7XO | 5 स्टार | 30.76 | 5 स्टार | 44.97 | 75.73 |
17 | Tata Punch | 5 स्टार | 30.58 | 5 स्टार | 45.00 | 75.58 |
18 | Renault Duster | 5 स्टार | 30.49 | 5 स्टार | 45.00 | 75.49 |
19 | Nissan Tekton | 5 स्टार | 30.49 | 5 स्टार | 45.00 | 75.49 |
20 | Toyota Innova Hycross | 5 स्टार | 30.47 | 5 स्टार | 45.00 | 75.47 |
21 | Maruti Invicto | 5 स्टार | 30.43 | 5 स्टार | 45.00 | 75.43 |
22 | Maruti Brezza | 5 स्टार | 30.41 | 5 स्टार | 43.00 | 73.41 |
23 | Mahindra XUV400 | 5 स्टार | 30.38 | 5 स्टार | 43.00 | 73.38 |
24 | Kia Syros | 5 स्टार | 30.21 | 5 स्टार | 44.42 | 74.63 |
25 | Tata Harrier | 5 स्टार | 30.08 | 5 स्टार | 44.54 | 74.62 |
26 | Tata Safari | 5 स्टार | 30.08 | 5 स्टार | 44.54 | 74.62 |
27 | Tata Nexon EV | 5 स्टार | 29.86 | 5 स्टार | 44.95 | 74.81 |
28 | Tata Altroz | 5 स्टार | 29.65 | 5 स्टार | 44.90 | 74.55 |
29 | Tata Curvv | 5 स्टार | 29.50 | 5 स्टार | 43.66 | 73.16 |
30 | Maruti Dzire | 5 स्टार | 29.46 | 5 स्टार | 41.57 | 71.03 |
31 | Tata Nexon | 5 स्टार | 29.41 | 5 स्टार | 43.83 | 73.24 |
32 | Mahindra XUV3XO / ZNG | 5 स्टार | 29.36 | 5 स्टार | 43.00 | 72.36 |
33 | VinFast VF7 | 5 स्टार | 28.54 | 5 स्टार | 45.25 | 73.79 |
34 | Honda Amaze 3rd Gen | 5 स्टार | 28.33 | 4 स्टार | 40.81 | 69.14 |
35 | VinFast VF6 | 5 स्टार | 27.13 | 5 स्टार | 44.41 | 71.54 |
36 | Citroen C3 Aircross | 5 स्टार | 27.05 | 4 स्टार | 40.00 | 67.05 |
37 | Maruti Baleno 6AB | 4 स्टार | 26.52 | 3 स्टार | 34.81 | 61.33 |
38 | Citroen Basalt | 4 स्टार | 26.19 | 4 स्टार | 35.90 | 62.09 |
39 | Maruti Baleno 2AB | 4 स्टार | 24.04 | 3 स्टार | 34.81 | 58.85 |
यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9S बनी देश की सबसे सेफ 7-सीटर SUV, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।