Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Auto Expo 2025 में नई BMW X3 लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ मिला नया

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 12:02 PM (IST)

    4th जनरेशन BMW X3 को भारत में Auto Expo 2025 में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही BMW X3 में नए फीचर्स भी दिए गए हैं। नई X3 में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

    Hero Image
    New BMW X3 Auto Expo 2025 में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑटो एक्सपो 2025 में नई BMW X3 को लॉन्च कर दिया गया है। यह 4th जनरेशन की BMW X3 है। इसे नया डिजाइन के साथ ही नए फीचर्स से भी लैस किया गया है। इसे कंपनी X3 20d डीजल और X3 20 पेट्रोल के रूप में बेचा जाएगा। इसका इंटीरियर पहले ज्यादा प्रीमियम और शानदार दिया गया है। आइए जानते हैं कि नई BMW X3 किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई BMW X3 का एक्सटीरियर

    4th जनरेशन BMW X3 को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें आगे की तरफ होरिजेंटल और डाइगनल स्लैट्स के साथ एक बड़ी ग्रिल के साथ LED लाइट दी गई है। वहीं, दोनों साइड में LED हेडलैंप और LED डेटाइम रनिंग लाइट को शामिल किया गया है। नई BMW X3 में चौड़े व्हील्स आर्च और 4 व्हील साइज ऑप्शन भी दिया गया है। इसे पीछे से देखने पर काफी स्पोर्टी लगती है और यह है भी ऐसी। जिसमें छोटी विंडशील्ड और नई टेल लाइट्स को भी दिया गया है।

    BMW X3

    BMW X3 का इंटीरियर

    नई बीएमडब्लू X3 में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ एक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले को भी शामिल किया गया है। इसमें AC वेंट, इंटरेक्शन बार और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके सेंटर कंसोल में  गियर नॉब और कैमरा, वॉल्यूम, नेविगेशन और बाकी फंक्शन के लिए और भी बटन दिए गए हैं। इसमें स्टीयरिंग व्हील एकदम नया ही दिया गया है। इसके केबिन को पूरी तरह से रीसायकल किया गया है। इसमें अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।

    BMW X3 का पावरट्रेन

    इसमें दिए गए इंजन की बात करें तो BMW X3 में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका पेट्रोल वाला इंजन 206 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि डीजल वाला इंजन 197 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों ही इंजन को आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

    कीमत

    नई BMW X3 के पेट्रोल वर्जन को 75,80,000 रुपये और डीजल वेरिएंट को 77,80,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLC, ऑडी Q5 और वोल्वो XC60 से देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में Tata शोकेस की Harrier EV, Safari और Avinya, यहां देखिए पूरी डिटेल