भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक हैचबैक, 30 मिनट में 80% चार्ज और 402km की रेंज
Mini India ने अपनी सेकंड जेनरेशन Cooper SE इलेक्ट्रिक हैचबैक को ₹53.9 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है, जिसकी डिलीवरी दिसंबर से शुरू होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mini India ने सेकंड जेनरेशन की Cooper SE इलेक्ट्रिक हैचबैक को 53.9 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है जिसकी डिलीवरी दिसंबर से शुरू की जाएगी। यह गाड़ी यहां CBU सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट में उपलब्ध है। 2-डोर वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक होने की वजह के भारत में Cooper SE का कोई सीधा मुकाबला नहीं है।
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
Cooper SE में 54.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है जिसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज 402km है। यह आगे लगी एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है जो 218hp की पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 10kmph की स्पीड 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें 11kW तक की AC चार्जिंग और 95kW तक की DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
AC चार्जर से इसे 0 से 100% तक चार्ज होने में 5.25 घंटे लगते हैं तो वहीं DC चार्जर से इसकी बैटरी 30 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
Mini Cooper SE डिजाइन और लाइटिंग
देखने में Cooper SE काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाले Cooper मॉडल जैसी ही है। इसमें गोल LED हेडलैंप्स, ऑक्टोगनल ग्रिल, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, ट्रायंगुलर LED लैंप्स और डुअल-टोन एक्सटीरियर फिनिश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह हैचबैक 3,858 लंबी, 1756mm चौड़ी और 1,460mm ऊंची होने के साथ इसका व्हीलबेस 2,526mm है।
इंटीरियर डिजाइन और केबिन
इसका इंटीरियर भी काफी हद तक Cooper जैसा ही रखा गया है। इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 9.4 इंच का सर्कुलर OLED इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, सेंटक कंसोल पर कई फिजिकल कंट्रोल और डैशबोर्ड पर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का पूरा इस्तेमाल किया गया है। इसके बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक ग्लास रूफ, लेवल-2 ADAS और कनेक्टेड कार तकनीक को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इसमें पावर्ड फ्रंट सीटें, Harman Kardon साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलते हैं।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
ब्रिटिश फैशन डिजाइनर Paul Smith के साथ मिलकर तैयार किए गए Cooper SE पॉल स्मिथ एडिशन में बिना किसी मैकेनिकल अपडेट्स में कई कलरफुल कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं। इसे तीन एक्सटीरियर कलर्स Inspired White, Midnight Black और Statement Grey में पेश किया गया है।
इन कलर्स के साथ ग्रीन, ब्लैक या बॉजी के कलर की रूफ मिलती है जिस पर कलरफुल स्ट्राइप्स दी गई हैं। Cooper SE Paul Smith एडिशन में 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स भी लगे हैं जिनके हबकैप्स पर Paul Smith का लोगो बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।