Maserati Grecale Facelift भारत में लॉन्च, 530hp का पावरफुल इंजन और 285kmph की टॉप-स्पीड
Maserti Grecale Facelift: Maserati ने भारत में Grecale Facelift को 1.14 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maserati ने अपनी भारतीय लाइनअप में बदलाव करते हुए Grecale Facelift को लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपए है। इस अपडेटेड SUV को रिफ्रेश्ड GranTurismo और GranCabrio के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही देश में ब्रांड के लिए पहले से बड़ा इंजन रेंज मिल गया है।
वेरिएंट्स और स्पेसिफिकेशंस
एंट्री-लेल Grecale में 2.0 लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड सेटअप दिया गया है जो 300hp की पावर और 450nm का टॉर्क जनरेट करता है। Maserati के मुताबिक, यह 0 से 100kmph की स्पीड 5.6 सेकंड में पकड़ती है और इसकी टॉप-स्पीड 240kmph है। Modena वेरिएंट इसी इंजन के 330hp वर्जन का इस्तेमाल करता है जो 0 से 100kmph की स्पीड 5.3 सेकंड का समय लगता है।
वहीं, Modena V6 में Maserati का 3.0 लीटर Nettuno V6 इंजन मिलता है जो 390hp की पावर देता है। यह 4.9 सेकंड 0 से 100kmph की पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 260kmph है।
Trofeo वेरिएंट की डिटेल्स
इन सभी के ऊपर वेरिएंट है जिसमें वही Nettuno V6 इंजन दिया गया है जिसे ट्यून करके 530hp की पावर और 620nm का टॉर्क मिलता है। Maserati का दावा है कि यह 3.8 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 285kmph है।
Maserati Grecale Facelift: इलेक्ट्रिक वर्जन
Folgore Grecale का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है जो दो मोटरों से 550hp की पावर और 820nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 4.1 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 220kmph है। एक नई कंट्रोल स्ट्रेटजी की बदौलत इसकी ड्राइविंग रेंज बढ़कर 580किमी तक हो गई है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
इस Facelift का डिजाइन किसी सुपरकार से इंस्पायर्ड लगता है। इसके फ्रंट बंपर को शार्क-नोज स्टाइल में ज्यादा उभरी हुई कॉनकेव ग्रिल, बड़े एयर इनटेक और एयर पर्दन्स के साथ फिर से डिजाइन किया गया है जो सामने वाले पहियो के आर्च के आसपास एयरफ्लो को गाइड करता है। Trofoe वेरिएंट में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स मिलता हैं जबकि बाकी वेरिएंट्स में फुल-LED यूनिट्स दी गई हैं।
इसके अलावा व्हील्स के ऑप्शन भी बढ़ाए गए हैं जिसमें नए 20-इंच के Asteria और 21-इंच के Crono डिजाइन शामिल हुए हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
इसके इंटीरियर में नया ऑक्टोगोनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो परफोरेटेड लेदर या अलकेंटारा में उपलब्ध है और इसके पीछे एल्युमिनियम पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर लगी डिजिटल क्लॉक को भी अपडेट किया गया है जिसमें अब मिनरल क्रिस्टल डायल और मेटल बेजेल के साथ नया लुक मिलता है।
इसके सभी वेरिएंट्स में 12.3 इंच की टचस्क्रीन, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.8 इंच की लोअर स्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और Maserati Intelligent Assistant मिलता है। एंट्री-लवल Grecale को छोड़कर बाकी सभी में 14-स्पीकर का Sonus Faber ऑडियो सिस्टम, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग और हीटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।