जनवरी 2027 में आ रही Hyundai Bayon CNG, कंपनी ने कहा- 'बूट स्पेस से नहीं होगा कोई समझौता'
Hyundai Bayon CNG: हुंडई ने अपनी Bayon SUV के CNG वर्जन को जनवरी 2027 में भारत में लॉन्च करने की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Bayon को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 9.99 लाख रुपए से शुरू होती है। लॉन्च के समय इसका सिर्फ पेट्रोल वर्जन ही लाया गया था और Hyundai के इसके CNG वर्जन को जनवरी में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Hyundai Bayon के पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर MPI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115PS की पावर और 143.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, गियरबॉक्स के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन यानी iVT का विकल्प मिलता है।
Bayon CNG: इंजन और पावर
Bayon CNG में भी यह इंजन मिलने वाला है लेकिन इसकी पावर और टॉर्क थोड़ा कम हो सकते हैं। कंपनी ने अभी आधिकारिक आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि यह 100PS की पावर और 125nm का टॉर्क देगा। Bayon CNG वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और अभी तक CNG में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को लेकर कई जानकारी सामने नहीं आई है।
Bayon CNG की टक्कर Maruti Vicoris, Grand Vitara और Toyota Hyryder के CNG वेरिएंट से होगा और इन तीनों ही गाड़ियों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है।
कितमा मिलेगा बूट स्पेस
Bayon में 505 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जिससे यह सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली मिड-साइज SUV में से एक बन जाती है। वहीं, CNG के बूट स्पेस के लिए उठ रहे सवालों को लेकर Hyundai ने पक्का किया है कि CNG वर्जन में ऐसा सेटअप इस्तेमाल होगा जिसमें स्पेस पर कोई अंतर नहीं पड़ेगा। ऐसी उम्मीद है कि इसमें बूट फ्लोर के नीचे टैंक को लगाया जाएगा।
CNG वेरिएंट और ट्रिम
किस वेरिएंट में CNG का ऑप्शन मिलेगा, इसे लेकर अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं आई है। बता दें कि पेट्रोल वर्जन 7 ट्रिम लेवल में आता है। पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले Bayon CNG की कीमत थोड़ी ज्याद होगी, अभी इसकी एक्स-शोरूम कीत 9.99 लाख रुपए से 17.99 लाख रुपए तक है।
