विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon CNG जनवरी 2027 में होगी लॉन्च, मिल सकता है 1.5-लीटर इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:45 PM (IST)

Hyundai Bayon CNG जनवरी 2027 में लॉन्च होगी। इसमें 1.5-लीटर इंजन, संभावित मैनुअल गियरबॉक्स और अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की उम्मीद है।

Hyundai Bayon CNG जनवरी 2027 में लॉन्च होगी।

Hyundai Bayon CNG जनवरी 2027 में लॉन्च होगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Hyundai Bayon लॉन्च हो गई है। इसके लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया की इसका CNG वर्जन भी लाया जाएगा। Bayon के सीएनजी वर्जन को जनवरी 2027 में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल पेट्रोल इंजन वाली Hyundai Bayon बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसके CNG वर्जन को जल्द ही लाइनअप में शामिल किया जाएगा। इस SUV को पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ पेश किए जाने की संभावना है।

Hyundai Bayon CNG की जनवरी 2027 में होगी लॉन्चिंग

Hyundai Bayon CNG की लॉन्चिंग जनवरी 2027 में होने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही कंपनी मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपने पावरट्रेन ऑप्शन का विस्तार करेगी। पेट्रोल वर्जन की बिक्री शुरू होने के बाद अब CNG मॉडल उन ग्राहकों के लिए एक अतिरिक्त ऑप्शन बन सकता है, जो SUV खरीदते समय फ्यूल के ऑप्शन को भी महत्व देते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक CNG वेरिएंट की कीमत, सटीक फीचर लिस्ट और सभी वेरिएंट से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

Hyundai Bayon CNG में मिलेगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन

Hyundai Bayon के CNG वर्जन में पेट्रोल मॉडल वाला 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, CNG पर चलने के दौरान इसकी पावर और टॉर्क आउटपुट पेट्रोल वर्जन की तुलना में थोड़ा कम हो सकता है। फिलहाल पेट्रोल इंजन वाली Hyundai Bayon 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करती है। CNG में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके साथ CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अंडरबॉडी CNG टैंक से बूट स्पेस रहने की उम्मीद

Hyundai Bayon CNG की एक अहम खासियत इसका संभावित अंडरबॉडी CNG टैंक हो सकता है। Maruti Victoris के CNG वेरिएंट की तरह Hyundai भी इस SUV में टैंक को कार के निचले हिस्से में जगह दे सकती है। ऐसा करने से फायदा यह होगा कि पेट्रोल वर्जन की तुलना में बूट स्पेस में बदलाव किए बिना CNG ऑप्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कितनी होगी कीमत?

Hyundai Bayon के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। उम्मीद है कि CNG वेरिएंट की कीमत पेट्रोल मॉडल से थोड़ी अधिक रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख; 1.5L पेट्रोल इंजन समेत 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस