Move to Jagran APP

भारत की सड़कों पर दौड़ेगी Mahindra की ये दमदार ट्रक, 1000 टेस्टिंग के बाद हुई लॉन्च

नई Mahindra Furio रेंज पर साल 2014 से डेवेलपमेंट चल रहा था

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 08:44 PM (IST)
भारत की सड़कों पर दौड़ेगी Mahindra की ये दमदार ट्रक, 1000 टेस्टिंग के बाद हुई लॉन्च
भारत की सड़कों पर दौड़ेगी Mahindra की ये दमदार ट्रक, 1000 टेस्टिंग के बाद हुई लॉन्च

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra Truck and Bus (महिंद्रा ट्रक एंड बस) ने नई Furio रेंज का इंटरमीडिएट कॉमर्शियल व्हीकल्स (ICVs) को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने अपनी नई ट्रक रेंज को जुलाई 2018 में ही पेश कर दिया था। अब कंपनी ने इसकी आधिकारिक बिक्री का एलान कर दिया है। 12 टन वाली Furio की पुणे एक्स शोरूम कीमत 17.45 लाख रुपये है। वहीं, 14 टन वाली Furio की एक्स शोरूम कीमत 18.10 लाख रुपये है।

loksabha election banner

नई Mahindra Furio रेंज को महिंद्रा की स्वामित्व वाली इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina ने तैयार किया है। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि वो इंटरमीडिएट ट्रक्स की नई रेंज पर 600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

नई Mahindra Furio रेंज पर साल 2014 से डेवेलपमेंट चल रहा था। इस पर करीब 500 इंजीनियर्स की टीम काम कर रही थी। इसमें 180 सप्लायर्स शामिल हैं। Furio रेंज को कंपनी के पुणे के चाकन प्लांट में बनाया गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Eicher और Tata Motors जैसी दिग्गजों से होगा।

नई Mahindra Furio ट्रक्स में पावर के लिए कंपनी का नया mDi टेक डीजल इंजन लगाया गया है। इसका इंजन 2400 आरपीएम पर 138 bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इसका इंजन महिंद्रा की फ्यूल स्मार्ट तकनीक से लैस है, जिससे इंधन की बचत होगी। इसके अलावा इसमें मल्टी मोड स्विच दिए गए हैं। इसका नया इंजन काफी हल्का है और इसका लो फ्रिक्शन इधन की बचत करने में मदद करता है। कंपनी का दावा कम आरपीएम पर यह ज्यादा टार्क देगा। कंपनी के मुताबिक यह ट्रक शहर के अंदर और शहर के बाहर दोनों के लिए एक परफेक्ट विकप्ल बनेगी। हालांकि, अभी इसका इंजन BS-4 नॉर्म्स पर काम कर रहा है, लेकिन आने वाले समय में कंपनी इसमें BS-6 का विकल्प देगी।

कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस ट्रक का करीब 1000 बार परफॉर्मेंस टेस्ट किया गया है। Mahindra इसपर 5 साल या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी और 5 साल या 5 लाख किलोमीटर की AMC मैनटेनेंस गारंटी दे रही है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.