विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Kawasaki Z650 S भारत में लॉन्च, नए डिजाइन और TFT डिस्प्ले के साथ मारी एंट्री

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:15 PM (IST)

Kawasaki Z650 S भारत में 7.59 लाख रुपये में लॉन्च हुई है। इसमें 649cc इंजन, TFT डिस्प्ले और नया Sugomi डिजाइन मिलता है।

नई Kawasaki Z650 S भारत में लॉन्च हुई।

नई Kawasaki Z650 S भारत में लॉन्च हुई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कावासाकी इंडिया ने अपनी पॉपुलर Z-सीरीज की नई Kawasaki Z650 S भारत में लॉन्च किया है। इसमें पिछले मॉडल की तुलना में नया Sugomi-प्रेरित डिजाइन, अपडेटेड एर्गोनॉमिक्स और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे खासतौर पर स्पोर्टी लुक और बेहतर राइडिंग एक्सपीरिएंस चाहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है।

Kawasaki Z650 S की कीमत

नई Kawasaki Z650 S की कीमत स्टैंडर्ड Z650 से 33,000 रुपये ज्यादा है। इसके स्टैंडर्ड Kawasaki Z650 की एक्स-शोरूम कीमत 7.26 लाख रुपये है, वहीं नए S वेरिएंट को 7.59 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

स्पेसिफिकेशन

जानकारी

मॉडल

Kawasaki Z650 S (MY27)

कीमत (एक्स-शोरूम)

₹7.59 लाख

स्टैंडर्ड Z650 की कीमत

₹7.26 लाख

कीमत में अंतर

₹33,000

इंजन टाइप

लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन

इंजन क्षमता

649cc

अधिकतम पावर

68 PS / 67 bhp

पावर RPM

8,000 rpm

अधिकतम टॉर्क

64 Nm

टॉर्क RPM

6,700 rpm

गियरबॉक्स

6-स्पीड

क्लच

Assist & Slipper Clutch

थ्रॉटल टेक्नोलॉजी

Dual Throttle Valve

क्विकशिफ्टर

बाई-डायरेक्शनल (एक्सेसरी)

फ्रेम

ट्यूबलर डायमंड फ्रेम

फ्रंट सस्पेंशन

टेलीस्कोपिक फोर्क

रियर सस्पेंशन

Horizontal Back-Link

फ्रंट व्हील

17-इंच अलॉय

रियर व्हील

17-इंच अलॉय

फ्रंट टायर

120-सेक्शन

रियर टायर

160-सेक्शन

फ्रंट ब्रेक

ड्यूल डिस्क

रियर ब्रेक

सिंगल डिस्क

ABS

ड्यूल-चैनल ABS

सेफ्टी फीचर

ट्रैक्शन कंट्रोल

इंस्ट्रूमेंट कंसोल

4.3-इंच TFT कलर डिस्प्ले

कनेक्टिविटी

Bluetooth और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

मोबाइल एप

Kawasaki RIDEOLOGY

अन्य फीचर्स

Economical Riding Indicator

हेडलाइट

LED

टेललाइट

LED

सीट हाइट

805 mm

फ्यूल टैंक क्षमता

15 लीटर

लंबाई

2,115 mm

चौड़ाई

805 mm

ऊंचाई

1,080 mm

व्हीलबेस

1,410 mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

130 mm

कर्ब वेट

193 किलोग्राम

फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल

125 mm

रियर सस्पेंशन ट्रैवल

130 mm

कलर ऑप्शन

Pearl Blizzard White/Candy Lime Green

Kawasaki Z650 S में मिला नया Sugomi डिजाइन

  • इसमें सबसे बड़ा अपडेट डिजाइन में दिया गया है। इसमें Sugomi डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है, जो बड़ी Kawasaki Z900 से इंस्पायर है। बाइख में नया हेडलाइट काउल, शार्प LED हेडलाइट और पहले से ज्यादा चौड़ी बॉडीवर्क भी दी गई है।
  • इसके अलावा, मस्कुलर फ्यूल टैंक श्राउड बाइक को ज्यादा अग्रेसिव और स्पोर्टी लुक देने का काम करते है। इसके आगे और पीछे की तरफ LED लाइटिंग मिलती है। बाइक का ओवरऑल डिजाइन Supernaked प्रोफाइल को बरकरार रखता है।
  • इसे केवल एक कलर ऑप्शन पर्ल ब्लिजार्ड व्हाइट/कैंडी लाइम ग्रीन (Pearl Blizzard White/Candy Lime Green) में लाया गया है। व्हाइट और ग्रीन का कॉम्बिनेशन इसे अलग और अट्रैक्टिव लुक देने का काम कर रहे हैं।

राइडिंग पोजिशन में हुए बदलाव

नई Kawasaki Z650 S के डिजाइन के साथ इसकी एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किए हैं। इसमें नया हैंडलबार भी दिया गया है, यह स्टैंडर्ड Z650 के मुकाबले 10 mm नीचे, 30 mm ज्यादा चौड़ा और राइडर से 40 mm ज्यादा दूर रखा गया है।
डलबार की नई पोजिशन बाइक को ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन देती है। इतना ही नहीं, ज्यादा चौड़ा हैंडलबार कॉर्नरिंग के दौरान राइडर को बेहतर कंट्रोल और लीवरेज देने में मदद कर सकता है।

Kawasaki Z650 S का इंजन

  • इंजन की बात करें तो नई Kawasaki Z650 S में 649cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 68 PS की पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बेहतर क्लच ऑपरेशन के लिए इसमें Assist और Slipper Clutch दिया गया है। इसके अलावा बाइक में Dual Throttle Valve टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
  • कंपनी ने इस बाइक के लिए बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (Bi-Directional Quickshifter) को एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध कराया है। यह फीचर स्टैंडर्ड इक्विपमेंट का हिस्सा नहीं है और इसे अलग से एक्सेसरी के रूप में लिया जा सकता है।

TFT डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

  • फीचर्स के मामले में नई Kawasaki Z650 S में 4.3-इंच का TFT कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें पहले के मुकाबले रिवाइज्ड डिस्प्ले लेआउट मिलता है, जिससे राइडर को जरूरी जानकारी देखने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, बाइक में Kawasaki के आधिकारिक एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और Bluetooth कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें Economical Riding Indicator भी मिलता है, जो राइडिंग के दौरान इकोनॉमी से जुड़ी जानकारी देता है।
  • सेफ्टी के लिए Kawasaki Z650 S में ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS दिया गया है। इसके अलावा बाइक में Dual-Channel ABS भी मिलता है। ये फीचर्स अलग-अलग राइडिंग परिस्थितियों में बेहतर कंट्रोल और ब्रेकिंग में मदद करते हैं।
  • बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। खास बात यह है कि स्टैंडर्ड Z650 में मिलने वाले पेटल डिस्क ब्रेक की जगह नए S वेरिएंट में पारंपरिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

सस्पेंशन, फ्रेम और ब्रेकिंग सिस्टम

  • नई Kawasaki Z650 S में ट्यूबलर डायमंड फ्रेम दिया गया है। इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे Horizontal Back-Link सस्पेंशन मिलता है। हालांकि, इसमें अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क नहीं दिया गया है।
  • बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। टायर की बात करें तो आगे 120-सेक्शन और पीछे 160-सेक्शन का चौड़ा टायर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
  • नई बाइक में 805 mm की सीट हाइट दी गई है। वहीं, इसमें 15 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। इसका इंजन और हार्डवेयर सेटअप स्टैंडर्ड Z650 के समान है, जबकि मुख्य बदलाव डिजाइन और राइडिंग एर्गोनॉमिक्स में किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Kawasaki Z900 2027 मॉडल भारत में लॉन्च, मिले 2 नए कलर ऑप्शन और क्या-क्या मिले अपडेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।