विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kawasaki Z900 2027 मॉडल भारत में लॉन्च, मिले 2 नए कलर ऑप्शन और क्या-क्या मिले अपडेट्स

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:16 PM (IST)

Kawasaki Z900: कावासाकी ने भारत में 2027 Z900 स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल को 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने भारत में अपनी स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल Z900 के 2027 मॉडल को 9.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, इसके मैकेनिक्लस में कोई भी अपडेट नहीं किया गया है और यह अपनी पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है। कंपनी ने 2027 Z900 में दो नए कलर ऑप्शन को शामिल किया है।

क्या मिला अपडेट?

Kawasaki ने 2027 Z900 लाइनअप में दो नए कलर विकल्पों को जोड़ा है। यह बाइक अब White/Green और Grey/Black शेड्स में उपलब्ध है। इन नए पेंट्स ने पहले मिलने वाले Green/Black और Black/Gold कलर ऑप्शंस की जगह ली है। ध्यान रहे कि, Kawasaki Z900 2027 मॉडल के किसी भी मैकेनिकल पार्ट्स में कोई भी बदलव नहीं किया गया है।

Specification Details
Instrument Cluster 5-inch TFT color display
Riding Modes Rain, Road, Sport, Rider
Traction Control Kawasaki Traction Control (KTRC)
Quickshifter Bi-directional Kawasaki Quick Shifter (KQS)
Connectivity Rideology the App (Bluetooth, calls/messaging, turn-by-turn navigation)
Cruise Control Electronic cruise control

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में वही पुराना 948cc लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-4 सिलिंडर इंजन है। इस इंजन को बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 124hp की पावर और 98.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

Specification Details
Displacement 948 cc
Engine Type Liquid-cooled, 4-stroke, In-line Four, 16 valves, DOHC
Max Power 125 PS @ 9,500 rpm (91.0 kW)
Max Torque 98.6 Nm @ 7,700 rpm

सस्पेंशन और फीचर्स

2027 Kawasaki Z900 के पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आगे की तरफ USD फोर्क और पीछे की तरफ बैकलिंक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा इस बाइक में रीबाउंड और स्प्रिंग-एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप को भी वैसे ही रखा गया है। इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉर्नरिंग-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल मिलता है। 

Specification Details
Frame Type Trellis, high-tensile steel
Front Suspension 41 mm inverted fork with rebound damping and spring preload adjustability
Rear Suspension Horizontal Back-link, gas-charged shock, rebound damping, and spring preload adjustability
Front Wheel Travel 120 mm
Rear Wheel Travel 140 mm

यह भी पढ़ें- Kawasaki KLE650 ABS एडवेंचर बाइक हुई पेश, मिलेगा 70hp का पावरफुल इंजन और क्रूज कंट्रोल जैस फीचर