विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kawasaki KLE650 ABS एडवेंचर बाइक हुई पेश, मिलेगा 70hp का पावरफुल इंजन और क्रूज कंट्रोल जैस फीचर

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:15 PM (IST)

Kawasaki KLE650: कावासाकी ने नई KLE650 और KLE650 SE ABS को पेश किया है। इसमें 21-इंच फ्रंट व्हील और पावरफुल इंजन से लैस है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki ने KLE650 ABS और KLE650 SE ABS को अनवील कर दिया है जिससे कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नया मिडलवेट एडवेंचर ऑप्शन जुड़ गया है जिसमें Versys का दबदबा लंबे समय से रहा है। इस नए मॉडल में रैली इंस्पायर्ड स्टाइल, 21-इंच का फ्रंट व्हील और ज्यादा ट्रैवल वाला सस्पेंशन दिया गया है। इसे Versys 650 के मुकाबले खराब रास्तों पर ज्यादा बेहतर और एक प्रैक्टिकल रोड-टूरर बाइक के तौर पर पेश किया गया है।

इंजन परफॉर्मेंस और पावर

Kawasai KLE650 में 649cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जिसमें DOHC और 8 वाल्व हैं। इसका बोर और स्ट्रोक तो वही है लेकिन Kawasaki ने Versys 650 में मिलने वाले इंजन के मुकाबले इसका कंप्रेशन कम कर दिया है। Kawasaki का कहना है कि 4,000rpm से नीचे टॉर्क को बेहतर बनाने के लिए इसके इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व, इनटेक और एग्जॉस्ट में बदलाव किए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक, यह इंजन 70hp की पावर और 64nm का टॉर्क जनरेट करता है। इससे KLE650 पावर के मामले में Versys 650 से आगे है, जिसकी पावर 60hp है, और साथ ही यह Ninja 650 और Z650 की 67hp पावर से भी ज्यादा है।

kawasaki kle 650 bike

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

इस मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 43mm के नॉन-एडजस्टेबल इनवर्ड फोर्क दिए गए हैं जो 210mm का ट्रैवल देते हैं। वहीं, पीछे की तरफ Uni-Trak सेटअप मिलता है जो 195mm ट्रैवल और एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ आता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 300mm की दो डिस्क और पीछे 230mm की सिंगल डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें आगे 21-इंच और पीछ 17-इंच के एल्युमिनियम स्पोक व्हील्स दिए गए हैं जिन पर Dunlop Trailmax Mixtour टायर लगे हैं।

वहीं, इसके SE वर्जन में ट्यूबलस व्हील्स मिलते हैं जो उन राइडर्स के लिए बहुत काम की चीज है जो लंबी और लॉंग-टूर ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं।

kawasaki kle 650 side

फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक

Kawasaki ने KLE 650 में टू-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ऐसी ABS दी है जिसे ऑफ-रोड के लिए ऑफ किया जा सकता है। इसका 6-स्पीड गियरबॉक्स असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ काम करता है जबकि SE वर्जन में बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है। हालांकि, बेस मॉडल के ग्राहक इसे एक एक्सेसरी के तौर पर अलग से लगवा सकते हैं।

स्टैंडर्ड बाइक में LCD डिस्प्ले दिया गया है जबकि SE मॉडल में TFT स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, इसमें एक लंबी विंडस्क्रीन, मेटल हैंड गार्ड, USB-C चार्जिंग पोर्ट और एल्युमिनियम स्किड प्लेट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

kawasaki kle 650 display

डिजाइन और सीट हाइट

Kawasaki ने इसके फ्यूल टैंक और गियरबॉक्स को काफी स्लिम रखा है जिससे जब रास्ता ज्यादा मुश्किल है तो राइ़डर्स को बाइक पर आगे-पीछे करने में आसानी हो। इसकी सीट हाइट 868mm है साथ ही इसमें रबर फुटपेग इंसर्ट्स और इंस्ट्रूमेंट्स के ऊपर एक मल्टी-पर्पस एसेसरी बार दिया गया है। इसकी विंडस्क्रीन को चार बोल्ट की मदद से तीन अलग-अलग पोजीशन पर एडजस्ट किया जा सकता है।

कीमत और भारत में लॉन्च

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अमेरिका में KLE650 ABS के लिए 8,799 डॉलर (लगभग 8.37 लाख रुपए) है। वहीं, KLE650 SE ABS की कीमत 9,999 अमेरिका डॉलर (लगभग 9.51 लाख रुपए) से शुरू होती है। इस बाइक के भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इसके लॉन्च की कोई तारीख नहीं बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 को मिलेगा बड़ा अपडेट, इस नए मैकेनिकल फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च