विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Classic 350 को मिलेगा बड़ा अपडेट, इस नए मैकेनिकल फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:35 AM (IST)

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का एक प्रोटोटाइप डीलरशिप पर ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स के साथ देखा गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Classic 350 इस ब्रांड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक है और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है। हाल ही में इस Classic 350 के एक प्रोटोटाइप को डीलरशिप पर देखा गया है जो ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स पर चल रहा था। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

ट्यूबलेस और स्पोक व्हील्स

Royal Enfiled Classic 350 में ट्यूबलेस व्हील मिलते हैं लेकिन ये सिर्फ अलॉय-व्हील वाले वेरिएंट्स में ही आते हैं। हालांकि, Classic 350 में आने वाले नॉर्मल स्पोक व्हील्स ट्यूबलेस नहीं होते हैं। सामने आई नई तस्वीरों में देखा गया है कि इसके स्पोक एक रेज्ड फ्लैंज पर जुड़े हुए हैं। वहीं, Classic 350 के पुराने और ट्रेडिशनल स्पोक व्हील्स आमतौर पर रिम के बीच वाले हिस्से से होकर पास होते हैं।

royal enfield classic 350 update

कब तक होगा लॉन्च?

Royal Enfield Classic 350 का Medallion Bronze कलर ट्यूबलेस व्हील्स के साथ स्पॉट किया गया है। यह मोटरसाइकिल अपने रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन के साथ ही आएगी और उम्मीद है कि इसे जल्द ही स्पेशल एडिशन के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी लॉन्च की तारीख को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी अभी तक नहीं आई है।

इंजन और स्पेक्स

Royal Enfield Classic 350 में 349cc का J-सीरीज सिंगल सिलिंडर एयर/ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यहीं इंजन Bullet 350, Meteor 350 और Hunter 350 में भी किया जाता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो 20.2bhp की पावर और 27nm का टॉर्क देता है।

royal enfield classic 350 bike

क्या मिलते हैं फीचर्स?

Classic 350 में सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और एक LCD डिजिटल डिस्प्ले मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Google Maps पावर्ड (ऑप्शनल) Royal Enfield ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन पॉड मिलता है। इसमें पायलट लैंप के साथ LED हेडlight दी गई है। राइडर की सुविधा के लिए इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, गियर-पोजीशन इंडिकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, लो-फ्यूल इंडिकेटर और एक हजार्ड वॉर्निंग स्विच दिया गया है।