विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर 2026 में 47,286 लोगों की पसंद बनी ये बाइक, 349cc इंजन और ABS के 41kmpl का माइलेज

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:00 AM (IST)

Top 5 350cc Bikes: भारत में अब 350cc बाइक्स की मांग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। सितंबर 2026 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब सिर्फ 125-150cc वाली कम्यूटर बाइक्स ही नहीं बल्कि अब लोग 350cc की बाइक्स को भी खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। इसका पता इस आंकड़ें से चलता है कि सिर्फ सितंबर महीने में ही 350cc वाली बाइक्स की कुल 1,39,262 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस लिस्ट में टॉप पर है Royal Enfield जिसने सितंबर 2026 में अकेले ही 1,17,179 बाइक्स की बिक्री की। इसमें Classic 350, Hunter 350, Meteor 350 और Bullet 350 भी शामिल रही। आइए उस बाइक के बारे में जानते हैं जिसने पिछले महीने सबसे ज्यादा ग्राहक हासिल किए।

No M'Cycle Sales 350-500cc Sep-26 Sep-25 Diff Growth % YoY % Share Sep 26
1 Royal Enfield Classic 350 47,286 40,449 6,837 16.90 33.95
2 Royal Enfield Bullet 350 28,529 25,915 2,614 10.09 20.49
3 Royal Enfield Hunter 350 25,692 21,801 3,891 17.85 18.45
4 Royal Enfield Meteor 350 10,772 14,435 -3,663 -25.38 7.74
5 Honda CB 350 9,552 6,129 3,423 55.85 6.86

Royal Enfiled Classic 350

इस सेगमेंट में टॉप पर है Royal Enfield Classic 350 जिसकी पिछले महीने यानी सितंबर 2026 में 47,286 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सितंबर 2025 में हुई 40,449 यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, पिछले महीने इस बाइक का 350-500 सेगमेंट में बिक्री का शेयर 33.95% रहा। वहीं, टॉप-5 की बात करें तो इसमें Royal Enfield Classic 350, Royal Enfield Bullet 350, Royal Enfield Hunter 350, Meteor 350 और Honda CB350 शामिल रही।

इसके अलावा, पिछले महीने की कुल होने वाली बिक्री में Royal Enfield की हिस्सेदारी 84.14% की रही।

royal enfield classic 350

Royal Enfield Classic 350 इंजन

इस मोटरसाइकिल में 349cc, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक और एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.2bhp की पावर और 27nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, फ्यूल सप्लाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है और 5-स्पीड गियरबॉक्स सेटअप दिया गया है। इसमें वेट, मल्टी-प्लेट क्लच दिया गया है।

इस मोटरसाइकिल में ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम दिया गया है। Classic 350 में आगे सस्पेंशन टेलीस्कोपिक, 41mm फोर्क्स के साथ है। वहीं, पीछे का सस्पेंशन ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर है जिसमें 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड है। वहीं इस बाइक का ARAI क्लेम्ड माइलेज 41.55kmpl का है। 

ब्रेक और टायर

Classic 350 में वेरिएंट के मुताबिक सिंगल या डुअल चैनल ABS के साथ 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, वेरिएंट्स के अनुसार रियर में 270mm डिस्क ब्रेक या 153mm ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके अलावा, बाइक में आगे का टायर 100/90- 19 इंच और पीछे का टायर 120/80-18 इंच का दिया गया स्पोक या अलॉय व्हील के साथ।

फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स

Royal Enfield Classic 350 में पायलट लाइट के साथ LED हेडलैंप दिया गया है और साथ ही ट्रिप मीटर, क्लॉक और सर्विस इंडिकेटर वाले डिजिटल LCD मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ एनालॉग स्पीडोमीटर मिलता है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड USB टाइप-सी-चार्जिंग पोर्ट, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच और इमरजेंसी स्टॉप स्विच दिया गया है।