Royal Enfield Classic 650 का नया Hypershift स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield Classic 650 Hypershift: रॉयल एनफील्ड ने अपनी 125वीं वर्षगांठ Classic 650 Hypershift स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield के 125 साल पूरे होने के मौके पर Classic 650 का Hypershift नाम से नए एडिशन को लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4,25,589 रुपए है। लेकिन, कंपनी ने साफ किया है कि भारत सहित इसके हर यूनिट में यह केवल 125 यूनिट तक ही सीमित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है जो 28 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
डिजाइन और पेंट
Classic 650 Hypershift मैकेनिकल तौर पर से स्टैंडर्ड क्लासिक 650 जैसी ही है। इसके बेसिक डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे जो चीज सबसे अलग बनाती है वह है इसकी खास हाइपरशिफ्ट फिनिश। इस फिनिश के साथ टियरड्रॉप टैंक पर 125 साल का क्रस्ट, साइडपैनल्स पर खास बैजिंग और हाथ से पेंट किए गए पिनस्ट्राइप्स दिए गए हैं।
इंजन और चेसिस
Classic 650 को पहली बार 2025 में लॉन्च किया गया था। इसमें Interceptor 650 जैसे ही 648cc का एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 47hp की पावर और 52.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका चेसिस Super Meteor 650 से लिया गया है जो वर्तमान में 4.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ सबसे महंगी Royal Enfield 650 है।
Super Mteor में USD फोर्क्स मिलता है वहीं Classic में इसकी जगह RCU टेलीस्कोपिक फोर्क दिया गया है और ट्विन-शॉक का ट्रैवल 101mm से घटाकर 90mm कर दिया गया है।
कीमत और डिलीवरी
Classic 650 Hypershift की कीमत 4.26 लाख रुपए रखी गई है जो बेस Vallam Red (3.68 लाख रुपए, एक्स-शोरूम) से 58,000 रुपए ज्यादा और टॉप-ब्लैक क्रोम कलर (3.82 लाख रुपए, एक्स-शोरूम) से 43,500 रुपए महंगा है।
यह भी पढ़ें- Scorpio से लेकर Thar और BE6 तक: Mahindra की गाड़ियों पर है 1.50 लाख रुपए तक का बंपर फेस्टिव डिस्काउंट
