विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Scorpio से लेकर Thar और BE6 तक: Mahindra की गाड़ियों पर है 1.50 लाख रुपए तक का बंपर फेस्टिव डिस्काउंट

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:08 PM (IST)

Mahindra Discounts: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है जिसमें स्कॉर्पियो पर 1.5 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने अक्टूबर 2026 के लिए कई SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। यह मॉडल और वेरिेएंट के हिसाब से अलग-अलग हैं जिसमें एक्सचेंज और कॉर्पोरेट ऑफर्स से लेकर कैश डिस्काउंट और एक्सेसरी पैकेज तक के फायदे शामिल हैं। बता दें कि, Mahindra का हर मॉडल इस फेस्टिव सीजन डिस्काउंट का हिस्सा नहीं है।

Mahindra XUV 3XO डिस्काउंट

Mahindra XUV 3XO के MX2 Pro, MX3, MX3 Pro पेट्रोल वेरिएंट्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं। इन ट्रिम्स पर 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए के एक्सेसरीज मिल रहे हैं जिससे कुल फायदा 60,000 रुपए का हो जाता है। वहीं, डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए के एक्सेसरीज मिल रहे हैं जिससे कुल फायदा 25,000 रुपए का हो जाता है।

Scorpio Classic पर छूट

Scorpio Classic S पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट औऱ 20,000 रुपए के एक्सेसरीज मिलते हैं जबकि Classic S11 पर 25,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए के एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। बड़ी Scorpio N पर इस महीने Mahindra के SUV पोर्टफोलियो के सबसे बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। सबसे ज्याजा Scorpio N Z8L 7-सीटर 4WD AT पर है जिस पर 1.25 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए के एक्सेसरीज मिलते हैं।

वहीं, Scorpio N 2WD AT वेरिएंट्स पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपए का एक्सेसरीज पैकेज दिया जा रहा है।

Thar और Thar Roxx

पुरानी Thar 4WD के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपए के फ्री एक्सेसरीज मिल रहे हैं जिससे कुल फायदा 80,000 रुपए का हो जाता है। Thar 2WD LX पर 30,000 रुपए तक के फ्री एक्सेसरीज दिए जा रहे हैं। वहीं, इस महीने Mahindra Thar Roxx पर कोई भी फेस्टिव डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

XUV 400 EV और BE 6

Mahindra अपनी XUV 500 EV EL Pro पर सीधे 1 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट दे रही है जिससे यह इस फेस्टिव सीजन में कंपनी की सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक बन जाती है। हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra BE6 और XEV 9E के लिए स्कीम शीट में कोई तय ऑफर नहीं है।

इस बात का रखें ध्यान

बता दें कि, शहर, डीलरशिप, स्टॉक वेरिएंट और लागू नियमों व शर्तों के आधार पर यह ऑफर्स अलग-अलग भी हो सकते हैं। इसलिए खरीदारों को सलाह दी जाती है कि वो गाड़ी खरीदने से पहले अपने चुने हुए मॉडल पर मिलने वाले सटीक डिस्काउंट और फायदों के लिए अपने नजदीकी किसी डीलरशिप से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ Honda की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, जानें कौन सी गाड़ी मिल रही है सबसे सस्ती?