विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Xtreme 125R Stealth Edition भारत में लॉन्च, 125cc सेगमेंट में पहली बार मिले ये फीचर्स

Published: Fri, 06 Nov 2026 04:13 PM (IST)

Hero Xtreme 125R Stealth Edition: Hero Motocorp ने भारत में नई Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च की है, जिसमें TFT ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने भारत में TFT डिस्प्ले के साथ नई Xtreme 125R Stealth Edition को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसे उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्टाइल, बेहतर सेफ्टी और स्मार्ट कनेक्टिविटी पसंद करते हैं। इस नए वेरिएंट में एक 4.2 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी और फीचर्स

Hero Xtreme 125R Stealth Edition में यह फीचर अपग्रेड राइडर्स के लिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा लेकर आता है। इससे Xtreme 125R चलाने वालों को एक मॉडर्न और हाई-टेक फॉरवर्ड एक्सपीरियंस मिलता है जिससे वे हर सफर के दौरान आसानी से कनेक्टेड रहते हैं।

सेगमेंट-फर्स्ट TPMS

Xtreme 125R में सेगमेंट फर्स्ट TPMS सिस्टम दिया गया है जो बड़ी बाइक्स में मिलने वाला एक जरूरी सेफ्टी फीचर है। इस स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में TPMS देने वाली पहली मोटरसाइकिल है। यह सिस्टम रियल-टाइम टायर प्रेशर की जानकारी देकर अलर्ट करता है जिससे राइडर्स को अलग-अलग रोड कंडिशंस में सेफ्टी बनाए रखने में मदद मिल सके।

साथ ही, स्पोर्टी लुक को बनाए रखने के लिए TFT के साथ आने वाली Xtreme 125R Stealth Edition में अब कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में बेहतर ब्रेकिंग के लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीन राइडिंग मोड्स Rain, Roaad और Sport मिलते हैं। साथ ही, इस बाइक में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

कलर ऑप्शन और कीमत

Hero Xtreme 125R Stealth Edition को Pearl Red Accents से साथ Midnight Black कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,250 रुपए है।

Hero Xtreme 125R Stealth Edition Specs

कैटेगरी (Category) फीचर्स एवं विवरण (Features & Details)
मॉडल का नाम (Model Name) Hero Xtreme 125R Stealth Edition
इन्स्ट्रूमेंट क्लस्टर (Display) 4.2-इंच TFT डिस्प्ले (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ)
स्मार्ट फीचर्स (Smart Features) टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल & SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल
सेफ्टी फीचर्स (Safety Features) सेगमेंट-फर्स्ट TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), डुअल-चैनल ABS
राइडिंग मोड्स & क्रूज (Riding Modes & Cruise) 3 राइडिंग मोड्स (Rain, Road, Sport) और क्रूज कंट्रोल
डिजाइन अपग्रेड (Design Upgrades) कलर्ड अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी ग्राफिक्स
कलर ऑप्शन (Color Option) Midnight Black (Pearl Red Accents के साथ)
एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) ₹1,16,250

यह भी पढ़ें- Hero Xtreme 250R Carbon भारत में लॉन्च, मिलेगा क्रूज कंट्रोल और 8 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की स्पीड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।