चीन की इस कंपनी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाई 503.17kmph पर चलने वाली इलेक्ट्रिक सुपरकार
BYD Yangwang U9 Xtreme: इस इलेक्ट्रिक सुपरकार ने 503.17kmph की स्पीड के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जो 3000hp तक की पावर देता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BYD के Yangwang U9 Xtreme ने प्रोडक्शन व्हीकल्स के लिए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जो हाई-स्पीड चैलेंज के दौरान 503.17kmph की रफ्तार तक पहुंच गया। यह उपलब्धि अबू धाबी में E11 Highway पर हासिल की गई। इस रिकॉर्ड को FIA और Guinness World Records में मान्यता दी गई जिससे U9 Xtreme आधिकारिक तौर पर 500kmph पार करने वाली पहली प्रोडक्शन कार बन गई।
कैसे बना रिकॉर्ड?
यह रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रन अबू धाबी के अल धफरा में शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान रोड पर हुआ। पेशेवर रेसिंग ड्राइवर Marc Basseng इस गाड़ी के पहिए के पीछे थे जिन्होंने Highway पर 503.17kmph की स्पीड हासिल की। पुराना रिकॉर्ड 496.22kmph का था और नया रिकॉर्ड इससे 6.95kmph ज्यादा है जिसे नवंबर 2025 में जर्मनी में ATP Papenburg टेस्टिंग फैसिलिटी में बनाया गया था। 503.17kmph की स्पीड पर गाड़ी 1 सेकंड में 140 मीटर की दूरी तय करती है।
Inside the fastest production car in the world. This is what 503.17km/h feels like from behind the wheel. Driver Marc Basseng shattered the 500km/h barrier on a public road in the Al Dhafra Region, Abu Dhabi, on 1 November 2026. Two Guinness World Records. All in one run. #YANGWANG #U9Xtreme #WorldRecord
— BYD (@BYDCompany) November 6, 2026
BYD Yangwang U9 Xtreme: पावर और परफॉर्मेंस
इस गाड़ी क 1,200V हाई-वोल्टेड प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें 4 इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं जो 30,000rpm तक जा सकती है। इसका कुल आउटपुट 2,220kW (2,977hp) है जबकि FIA के मुताबिक यह आंकड़ा 3,000hp की अधिक है। इस हाई-स्पीड पर सेफ्टी और बैलेंस को बनाए रखने के लिए कार के टायर्स, कूलिंग आर्किटेक्चर और बॉडी कंट्रोल सिस्टमम को खास तौर से अल्ट्रा-हाई-स्पीड ऑपरेशन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
नर्बुर्गरिंग लैप रिकॉर्ड
अगस्त 2025 में इसने Nurburgring Nordschleife का चक्कर 6 मिनट और 59.157 सेकंड में पूरा किया था और 7 मिनट में आंकड़े को पार करने वाली पहली मास-प्रोड्यूस्ड इलेक्ट्रिक सुपरकार बन गई। इस कार में बड़े कार्बन फ्रंट स्प्लिटर, रियर डिफ्यूजर, डुअल-चैनल हूड और एक लंबे स्वान-नेक रियर स्पॉइलर सहित कई बड़े एयरो अपग्रेड दिए गए हैं।
इसका टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम हर सेकंड में 100 बार तक एडजस्ट होता है जो प्रति टन 1,200hp की पावर देता है। इसे लेकर BYD ने पुष्टी की है कि Yangwang UP Xtreme का प्रोडक्शन लिमिटेड है और ग्लोबल पर इसके केवल 30 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।