विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 नवंबर को लॉन्च से पहले दिखी BYD Denza Z9 GT, मिलेगी 1156bhp की पावर और 1000km से ज्यादा रेंज

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:30 PM (IST)

BYD Denza Z9 GT:  BYD इंडिया अपनी लग्जरी कार Denza Z9 GT को 13 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Sealion 7 के बाद BYD India इंडिया देश में अपनी लग्जरी गाड़ी Denza को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में दो Denza गाड़ियां लॉन्च होने की उम्मीद है- D9 लग्जरी MPV और Z9 GT High Performance। ये दोनों गाड़ियां पहले ही भारत में पेटेंट हो चुकी है जिसे 13 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। लॉन्चिंग से पहले, BYD Denza Z9 GT को भारत में इसके सिग्नेचर ग्रीन कलर में स्पॉट किया गया है।

बैटरी मोटर और परफॉर्मेंस

EV e3 परफॉर्मेंस कहे जाने वाले इस टॉप-स्पेक वेरिएंट में 122.5 kWh की बैटरी और ट्रिपल मोटर दी गई है। यह 1,156bhp की पावर और 1,210nm का टॉर्क जनरेट करता है और CLTC साइकिल के मुताबिक इसमें 1,036 किमी तक की रेंज मिल सकती है। कंपनी के मुताबिक, यह सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 270kmph है।

PHEV वर्जन की खासियत

Denza Z9 GT के लिए एक लोअर-टियर PHEV वर्जन भी है जिसमें BYD की DM 5.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, इसमें 2.0 लीटर का IC इंजन है जो 204bbhp की पावर देता है और इसमें 38.51kWh का ब्लेड बैटरी पैक मिलता है। इस PHEV वर्जन की सिर्फ इलेक्ट्रिक से चलने वाली रेंज 201 किमी है और इसकी कुल सिस्टम रेंज 1,110 किमी है।

Denza Z9 GT में तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं जो मिलकर 1000bhp की पावर और 1,035nm का टॉर्क जनरेट करता है और सिर्फ 3.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

Denza D9 GT में Elegance in Motion डिजाइन लैंग्वेज दी गई है जिसमें सूपिंग लाइन्स, फ्लश डोर हैंडल, लंबी बोनट और स्लोपिंग रूफलाइन, स्प्लिट रूफ स्पॉइलर और डिफ्यूजर, रैपराउंड टेल लाइट्स और बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Denza Z9 GT में 17.3 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 13.2 इंच का इंस्ट्रूमेंटेशन स्क्रीन और पैसेंजर के लिए 13.2 इंच की कुल 3 स्क्रीन मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें 5-इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है।

कंफर्ट के लिए फीचर्स

इसमें इलेक्ट्रिक पावर्ड डोर्स और ऑल-इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, हीटेड, वेंटिलेटेड हैं। रियर प्राइवेसी ग्लास, दो 50W के वायरलेस चार्जिंग पैड, प्रिंटेज हुए एसी वेंट्स और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी चीजें मिलती हैं। एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 128-कलर एंबिएंट लाइटिंग इसके खास फीचर्स में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV, मिल सकती है 520 किमी की रेंज और मसाज सीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।