विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV, मिल सकती है 520 किमी की रेंज और मसाज सीट

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:54 PM (IST)

Byd Denza: BYD की ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा जिसमें 500 किमी से ज्यादा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BYD का लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारत में अपनी शुरुआत करने जा रहा है। इस लॉन्च के साथ यह ब्रांड भारत में एंट्री करेगा जहां पहले से BYD, Atto 3, Seal और Sealion 7 जैसी इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। हालांकि, Denza ने अभी पूरी लाइनअप और कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन D9 लग्जरी MPV और Z9 GT शूटिंग ब्रेक इसके शुरुआती मॉडलों में से होने की उम्मीद है।

D9 MPV और मुकाबला

D9 एक बड़ी थ्री रो वाली MPV है जो ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो ड्राइवर-चालित एक लग्जरी गाड़ी चाहते हैं। बाजार में इसका मुकाबला MG M9 और Toyota Vellfire से हो सकता है। बता दें कि, यह गाड़ी वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में Bao 5 और बाकी मॉडलों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Denza D9 डाइमेंशन

ग्लोबल लेवल पर D9 EV की लंबाई 5,250mm और इसका व्हीलबेस 3,110mm है। इसके केबिन में 7-सीटों का लेआउट दिया गया है जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं जिसमें पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, मसाज और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ग्लोबल स्तर पर यह D9 फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ही विकल्पों के साथ आती है।

इसके FWD वर्जन 313hp की पावर और 360nm का टॉर्क देता है जबकि डुअल-मोटर वाला AWD वर्जन 374hp की पावर और 470nm का टॉर्क जनरेट करता है।

बैटरी और रेंज

इसमें 103.36kWh की ब्लेट बैटरी दी गई है जो WLTP के मुताबिक FWD वर्जन में 520 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80-90 लाख रुपए के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत के लिए अभी तक इसके फीचर्स और बैटरी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।

पावर और स्पीड

ग्लोबल स्तर पर मिलने वाले इसकी तीन-मोटर वाले वर्जन में 1,156hp की पावर मिलती है जो सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें रियर -व्हीकल स्टीयरिंग भी दी गई है जिससे क्रैब-वॉक संभव होता है। Z9 GT की कीमत D9 से काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपए के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें- BYD Denza इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च को तैयार, मिलेगी 800 किमी तक की रेंज और मसाज सीट जैसे फीचर्स