BYD Denza Z9 GT इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, सिर्फ 2.7 सेकंड में 100kmph की स्पीड और 670km की रेंज
BYD ने भारत में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक Denza Z9 GT को 1.57 करोड़ रुपये में लॉन्च किया है। ...और पढ़ें
-1794573033781_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BYD ने भारत में Denza Z9 GT को 1.57 करोड़ रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह शूटिंग ब्रेक BYD के लग्जरी ब्रांड का परफॉर्मेंस फ्लैगशिप है और ऐसे बाजार में आया है जहां ज्यादातर प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां SUV या सेडान के तौर पर चलती हैं। इसमें चुनने के लिए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन हैं Fjord Green, Obsidian Black और Rime Gold। इसके अलावा, इंटीरियर कलर थीम के लिए Dark Chocolate + Perg Beige, Dark Chocolate + Red Velvet और Full Black के विकल्प मिलते हैं।
रिजर्वेशन और वारंटी
आज से 10 लाख रुपए की कीमत पर रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं जो सिर्फ 6 शहरों- मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में उपलब्ध है। Denza 6 साल या 1.50 लाख किमी की वारंटी और 8 साल या 1.60 लाख किमी की HV बैटरी वारंटी दे रहा है। इसके अलावा, एक रिजर्वेशन पॉलिसी है जिसके तहत BYD फ्री में 6 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 11kW की होम चार्जिंग दे रहा है।

Denza Z9 GT डिजाइन और साइज
इंडिया-स्पेक Denza Z9 GT में एक लंबा बोनट और लो रूफलाइन के साथ रियर हैच और पींच सीटों वाला केबिन दिया गया है। इसकी लंबाई लगभग 5,185mm और चौड़ाई 1,990mm और व्हीलबेस 3,125mm है। इसके अलावा, डुअल-बार हेडलैंप, फ्लश डोर हैंडल, स्प्लिट रूफ स्पॉइलर, रैपअराउंड टेल लैंप और एक रियर डिफ्यूजर शामिल है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत में रियर-व्हील स्टीयरिंग भी है। इसके अलावा इसमें क्रैब वॉकिंग है जिसकी मदद से यह कार तिरछी दिशा में भी चल सकती है।

स्क्रीन और डिस्प्ले
इसमें 17.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन, 13.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आगे वाले पैसेंजर के लिए एक अलग 13. इंच की स्क्रीन दी गई है। Denza ऑग्मेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 20-स्पीकर डिवालिएट ऑडियो सिस्टम, निटेड वेल्वेड हेडरलाइन, पैनोरमिक ग्लास रूफ और दो 50 वॉट के वायरलेस चार्जिंग पैड भी देता है। इसकी सीट्स में पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी पावर और परफॉर्मेंस
इंडिया-स्पेक Denza Z9 GT में BYD की सेकंड-जेन की ब्लैट बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलता है। इसकी कुल कैपेसिटी 122.49kWh है और यह तीन मोटर सेटअप को पावर देती है। आगे की मोटर में 308bhp और 410nm का टॉर्क और पीछे की तरफ दो 416bhp और 400nm की इलेक्ट्रिक मोटर हैं। Denza के मुताबिक यह 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 270kmph और ड्राइविंग रेंज 670 किमी (NEDC) है।
इसमें आगे के टायर 255/45-r20 हैं और पीछे के टायर 275/400R20 हैं और इसमें DiSus-A सस्पेंशन सिस्टम के साथ कई ऑटोमैटिक ड्राइविंग फीचर्स वाला एक ADAS सूट भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- BYD Denza D9 लग्जरी MPV भारत में लॉन्च; 730km की रेंज और 9 मिनट में फुल चार्ज, मिलेंगे 4 कलर ऑप्शन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।