BYD Denza D9 लग्जरी MPV भारत में लॉन्च; 730km की रेंज और 9 मिनट में फुल चार्ज, मिलेंगे 4 कलर ऑप्शन
BYD ने भारत में अपने लग्जरी ब्रांड Denza D9 MPV को ₹90 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। ...और पढ़ें
-1794560086913-1794560376373_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी BYD ने भारत में अपने नए लग्जरी ब्रांड Denza को 90 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ ब्रांड ने भारत में एंट्री ली जहां पहले से Byd Atto 3, Seal और Sealion 7 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचती हैं। यहां इसका मुकाबला सीधे तौर पर Toyota Vellfire, Lexus LM और Mercedes Benz V Class जैसी गाड़ियों से है।
Dezna D9 एक्सटीरियर और डिजाइन
Denza D9 में आगे की तरफ अपराइट डिजाइन दिया गया है जिसमें वर्टिकल क्रोम स्ट्रिप्स के साथ एक ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। इसमें U-शेप्ड के LED DRL के साथ ट्रेडिशनल हेडलाइट्स मिलती हैं जबति ठीक उनके नीचे पतली लाइटिंग स्ट्रिप्स दी गई हैं। हेडलाइट्स के नीचे शे बंपर के निचले हिस्से तक C-Shaped के सिल्वर एलिमेंट्स जाते हैं जिसमें दो LED स्ट्रिप्स भी मौजूद हैं।

Denza D9 साइड प्रोफाइल और फीचर्स
साइड से देखने पर इस MPV में सीधी बेल्टलाइन और रूफलाइन मिलती है साथ ही 18-इंच के अलॉय-व्हील्स दिए गए हैं। इसमें सेकंड और थर्ड-रो के लिए पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स भी मिलते हैं जिसे एक बटन या सेंसर से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, पीछे की तरफ D9 में ऐरो-शेप्ड के डिजाइन एलिमेंट्स के साथ एक चौड़ी, फुल-चौड़ाई (Full-Width) वाली LED टेललाइट बार दी गई है।
इसके अलावा इसमें एंटी-पिच और मेमोरी फंक्शन वाला पावर्ड टेलगेट दिया गया है जो इसके खुलने की आखिरी पोजीशन को याद रख सकता है। इस MPV को Whale Sea Bule, Cosmos Black, Starry Night Grey और Arctic White जैसे 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

केबिन थीम और सीटिंग लेआउट
Denza D9 में तीन केबिन थीम के ऑप्शन मिलते हैं- Black and Brown, Black and Beige और All-Black ऑप्शन भी है जो एक 7 सीटर MPV है 2+2+3 सीटिंग लेआउट के सात आती है। आगे की दोनों सीटें 8-वे पावर एडजस्टेबलहैं और इसमें मसाज और 4-वे पावर एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, ड्राइवर की सीट में वेंटिलेशन और को-ड्राइवर की सीट में बॉस मोड फंक्शन मिलता है।
वही, सेकंड रो की सीटें पावर-एडजस्टेबल हैं और इनमें Ottoman मेमोरी और वेंटिलेशन फंक्शन दिए गए हैं। साथ ही, थर्ड-रो में सीटें भी 4-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं।
-1794560252109.webp)
Denza D9: डैशबोर्ड और स्क्रीन सेटअप
इस लग्जरी MPV में 15.6 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टच-इनेबल कंट्रोल्स वाला टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें मिलने वाले ज्यादातर फीचर्स टचस्क्रीन के जरिए ऑपरेट किए जा सकते हैं लेकिन D9 में सेंटल कंसोल पर फिजिकल बटन भी दिए गए हैं जिसमें 50-वॉट का वायरलेस चार्जिंग पैड और दो कपहोल्डर भी हैं।

Denza D9 कंफर्ट फीचर्स
सेंटर आर्मरेस्ट को खोलने पर सेकंड रो के पैसेंजर्स के लिए एक फ्रिज है। इसके अलावा, सेकंड रो में यात्रियों के लिए दो एक्सट्रा 50-वॉट वायरलेस चार्जिंग पैड और आर्मरेस्ट में इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन अलग से दी गई हैं जिससे सीट मसाज, वेंटिलेशन, रिक्लाइन और बाकी फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, 16-स्पीकर का Devialet साउंड सिस्टम, डुअल-सनरूफ सेटअप, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोोल और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 9 एयरबैग, ADAS सूट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा और TPMS जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।

बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
Denza D9 में 115.07kWh की BYD ब्लेड बैटरी पैक दिया गया है और यह FWD सेटअप के साथ आती है। इसका सिंगल मोटर FWD वर्जन 462hp की पावर और 365nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें NEDC के मुताबिक 730km की रेंज का दावा किया गया है और यह सिर्फ 8.5 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
यह ऑल-इलेक्ट्रिक MPV DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे इसकी बैटरी को 10 से 97% तक चार्ज होने में 9 मिनट का समय लगने का दावा किया गया है। इसके अलावा, यह 11kW AC चार्जिंगो को भी सपोर्ट करता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे मैकफर्शन स्ट्रट्स और पीछे मल्टी लिंक अरेंजमेंट दिया गया है जो डुअल-वाल्व डायसस-सी (Disus-C) सेमी-एक्टिव डैंपर्स के साथ जुड़ा हुआ है। D9 के दोनों ही तरफ वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।