विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Thar Roxx में अब और शानदार होगी ऑफ-रोडिंग, नए सस्पेंशन अपडेट के साथ जल्द होगी लॉन्च

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

Mahindra Thar Roxx Suspension Update: महिंद्रा अपनी ऑफ-रोड एसयूवी थार रॉक्स में मैकेनिकल अपडेट लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें 3-डोर मॉडल को सस्पेंशन अपग्रेड मिलेगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra अपनी ऑफ-रोड SUV Thar Roxx में एक मैकेनिकल अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड की इस SUV को इसके 3-डोर मॉडल में सस्पेंशन अपग्रेड मिलेगा जिससे राइड क्वालिटी और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे पहले 3-डोर Thar को इसके 2025 के फेसलिफ्ट के ऐलान के एक साल के अंदर ही मैकेनिकल अपडेट मिल चुके थे जो अब Thar Roxx में भी किए जाएंगे।

नए डाविंची डैंपर्स

अपडेटेड Thar Roxx में DCx वॉल्व-आधारित डैंपर्स दिए जाएंगे जिसे Mahindra DaVinchi के नाम से बेचती है। इसे इस साल जनवरी में XUV 7X0 के साथ पेश किया गया था और हाल ही में Thar OG में भी शामिल किया गया है। मौजूदा Thar Roxx में आगे की तरफ डबल-विशबोन स्सपेंशन और पीछे वॉट लिंकेज के साथ पैंटालिंक सस्पेंशन मिलता है। इसके आगे और पीछे दोनों स्सपेंशन सेटअप में फ्रिक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपिंग दी गई है।

क्या हैं DCx Valve-based Dampers?

DCx वॉल्व-आधारित डैंपर्स में एक खास पिस्टन वॉल्व का यूज होता है जिसमें पतली और अलग-अलग आकार की मेटल डिस्क लगी होती हैं। ये डिस्क डैंपर के अंदर हाइड्रोलिक ऑयल के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए फ्लूइड के प्रेशर के हिसाब से मुड़ती है। भले ही ये डैंपर्स भी फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपर्स (FSD) की तरह गड्ढों के आधार पर स्टिफनेस को एडजस्ट करने पर काम करते हैं लेकिन DCx-वॉल्व आधारित डैंपर्स ज्यादा रेंज की फ्रिक्वेंसी को कवर करते हैं।

और क्या होंगे अपडेट्स?

अपडेटेज Thar Roxx को हाल ही में कवर्ड तौर पर डीलरशिप यार्ड पर देखा गया है। हालांकि, इसमें वर्तमान मॉडल के बॉक्सी और सीधे डिजाइन को ही रखा गया है लेकिन इस टेस्टिंग व्हीकल में Thar OG वाले अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। इसके अलावा, गाड़ी के इंटीरियर में सारी चीजें पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है, बस इमें नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मैटेरियल देखने को मिल सकते हैं।

इंजन और पावरट्रेन

Thar Roxx के इंजन में और पावरट्रेन ऑप्शन में इस अपडेट के साथ किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें पहला है 2.0 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन जो दो अलग-अलग ट्यूनिंग के साथ आता है, 162hp पावर और 330nm टॉर्क और 177hp पावर और 380nm टॉर्क।

दूसरा है 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन और यह भी ट्यूनिंग के साथ आता है- 152hp पावर और 330nm टॉर्क और 175hp पावर और 400nm टॉर्क जनरेट करता है। Thar Roxx में स्टैंडर्ड तौर पर रियर-व्हील ड्राइव लेआउट मिलता है जबकि 4x4 लेआउट सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही दिया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।