विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Bajaj Pulsar R200 हुई लॉन्च, मिले Google Maps Mirroring और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे कई अपडेट्स

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:59 PM (IST)

Bajaj Pulsar RS 200: बजाज ने अपनी Pulsar RS200 को कई नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइड मोड्स और 5-इंच TFT कंसोल शामिल हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj ने Pulsar RS200 को इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और नए 5-इंच TFT कंसोल के साथ अपडेट किया है। इसमें USD फ्रंट फोर्क्स और क्विकशिफ्टर भी दिए गए हैं जिससे इस महीने की शुरुआत में RS200 टेस्ट म्यूल में देखे गुए कुछ बदलावों की पुष्टि होती है। इसके 199.5cc सिंगल सिलिंडर इंजन से अब 25.5hp की पावर और 18.7nm का टॉर्क मिलता है।

Pulsar RS200 इंजन और पावर

Bajaj ने पिछले महीने Pulsar NS200 को कई अपग्रेड्स के साथ अपडेट किया था और अब यही बदलाव RS200 में भी किए गए हैं। हालांकि, 199.5cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन बहुत हद तक पहले जैसा ही है लेकिन अब 25.5hp की पावर देता है जो पुराने मॉडल के मुकाबले 1hp की बढ़ोतरी हुई है जबकि पीक टॉर्क 18.7nm पर पहले जैसा ही है। पावर में यह बदलाव नई इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी के जुड़ने की वजह से हुआ है।

इसके बाकी बदलावों में एक नया 5-इंच TFT कंसोल शामिल है, वहीं यूनिट जो पिछले कुछ महीनों में कई Bajaj Pulsar मॉडल्स पर पेश की गई है। Bajaj ने इसमें एडजस्टेबल लीवर्स, एक USB Type-C पोर्ट और एक हैजर्ड स्विच भी जोड़ा है। साथ ही, इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और स्पोर्ट्स शिफ्टर जैसे अपडेट्स भी दिए गए हैं।

सस्पेंशन और टायर

नई Bajaj Pulsar RS200 में आगे की तरफ अब 37mm USD फोर्क संभालता है जिसने पहले वाले नॉर्मल टेलीस्कोपिक यूनिट की जगह ली है। हालांकि, इसके टायर साइज पहले जैसे ही हैं लेकिन अब पीछे रेडियल-कंस्ट्रक्शन टायर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, ये अपडेट्स काफी ज्यादा कीमत पर मिलते हैं। नई Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपए है जो पहले से 17,000 रुपए ज्यादा है।

नया 5-इंच TFT कंसोल

पहले वाले Bonded Colour LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले की जगह अब एक नया 5-इंच TFT कंसोल आ गया है। Google Maps मिररिंग एक सबसे बड़ा अपडेट है जिससे नेविगेशन की जानकारी सीधे मोटरसाइकिल की स्क्रीन पर दिखाई जा सकती है। यह फीचर उन राइडर्स के लिए काफी जरूरी होगा जो रोजाना के आने-जाने और लंबे सफर के लिए इस यूज करते हैं। हालांकि, Bajaj ने अभी स्मार्टफोन कंपैटिबिलिटी या कनेक्टिविटी फीचर्स की पूरी लिस्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है।

इसके बाकी बदलावों में एडजस्टेबल लीवर्स, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और हैजर्ड स्विच शामिल हैं। एडजस्टेबल लीवर्स से लीवर की पहुंच को अपनी सुविधा के मुताबिक सेट करने का विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़ें- नई Bajaj Pulsar NS125 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, दिखा TFT डिस्प्ले, मिल सकते हैं और भी कई बड़े अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।