विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Bajaj Pulsar NS125 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, दिखा TFT डिस्प्ले, मिल सकते हैं और भी कई बड़े अपडेट

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:30 PM (IST)

2027 Bajaj Pulsar NS125 में TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, राइड मोड और इंजन अपडेट मिल सकते हैं, लेकिन पुष्टि बाकी है।

2027 Bajaj Pulsar NS125 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट

2027 Bajaj Pulsar NS125 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री में Bajaj Pulsar 125cc की अहम भूमिका होती है। इसमें Classic Pulsar 125 और Pulsar NS125 शामिल हैं। Pulsar N125 को शुरुआती दौर में ही बंद कर दिया गया था। NS125 को 125cc सेगमेंट की फ्लैगशिप Pulsar माना जाता है। अब Bajaj इस मोटरसाइकिल को बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

पहली बार सड़क पर दिखा TFT वेरिएंट

पिछले करीब एक महीने से अपडेटेड Bajaj Pulsar NS125 के टेस्ट मॉडल डीलरशिप पर देखे जा रहे हैं। पहले मॉडल में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हैलोजन इंडिकेटर थे। इसके बाद LCD डिस्प्ले, LED इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट स्विच वाला वेरिएंट दिखाई दिया है। अब पहली बार TFT डिस्प्ले से लैस मॉडल टेस्टिंग के दौरान दिखा है। इस फीचर के साथ Bajaj नई NS125 को कई वेरिएंट में पेश कर सकती है। LCD और हैलोजन इंडिकेटर वाला मॉडल बेस, LCD और LED इंडिकेटर वाला मिड और TFT डिस्प्ले वाला मॉडल टॉप वेरिएंट हो सकता है।

2027 Bajaj Pulsar NS125 (3)

मिल सकते हैं ये फीचर्स

अपडेटेड Pulsar NS125 का सबसे बड़ा बदलाव TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हो सकता है। इसे ऑपरेट करने के लिए ज्यादा मॉर्डन स्विचगियर भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीन में Google Maps मिररिंग, म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इनसे बाइक ज्यादा कनेक्टेड हो सकती है।

Bajaj Pulsar NS125

अपडेटेड बाइक में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी भी दिया जा सकता है। ऐसा होने पर इसमें राइड मोड्स दिए जा सकते हैं। हैजर्ड लाइट स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट भी मिल सकता है। इसके साथ ही एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर दिए जा सकते हैं, ताकि राइडर अपनी पसंद के अनुसार उनकी पोजिशन बदल सके।

कैसा होगा डिजाइन?

नई Bajaj Pulsar NS125 के डिजाइन में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके स्पाई तस्वीरों में इसके आगे की तरफ डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक देखने के लिए मिले हैं। इसके फ्रंट में RSU टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंसन दिया जा सकता है।

Bajaj Pulsar NS125 (1)

124cc इंजन में हो सकता है हल्का सुधार

अपडेटेड Bajaj Pulsar NS125 के इंजन में मामूली बदलाव कर सकती है, जिससे परफॉर्मेंस में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा मॉडल में 124cc, 4-वॉल्व इंजन है, जो 12 PS की अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

2027 Bajaj Pulsar NS125

कब लॉन्च होगी नई Pulsar NS125?

अपडेटेड Bajaj Pulsar NS125 को दिसंबर के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। स्पाई तस्वीरों ले लगता है कि कंपनी अभी इसपर काम कर रही है। TFT डिस्प्ले वाला वेरिएंट पहली बार सड़क पर दिखा है, जबकि इससे पहले LCD स्क्रीन वाले मॉडल भी नजर आए थे। इससे कई वेरिएंट पेश किए जाने की संभावना बनती है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar RS200 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पाई, मिल सकते हैं USD फोर्क्स और Google Maps जैसे अपडेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।