विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar RS200 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पाई, मिल सकते हैं USD फोर्क्स और Google Maps जैसे अपडेट्स

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:03 PM (IST)

Bajaj Pulsar RS200 जल्द ही कई बड़े अपडेट्स के साथ वापसी कर रही है, जिसमें USD फोर्क्स, 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए फीचर्स शामिल हैं।

Images: AD RidesIndia

Images: AD RidesIndia

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj के मौजूदा पोर्टफोलियो में आपको Pulsar के तीन लाइनअप मिलेंगे जिसमें Classic Pulsar, Pulsar N और Pulsar NS शामिल हैं। इसमें Pulsar RS 200 भी है ज वेबसाइट पर कहीं भी लिस्टेड नहीं है। लेकिन अब Bajaj, Pulsar RS 200 को वापस ला रही है और इसके टेस्टिंग म्यूल को कई बार देखा जा चुका है। इसकी नई तस्वीरों से पता चलता है कि बजाज इसमें कई अपडेट्स लेकर आने वाली है।

Bajaj Pulsar RS 200 का इंजन

Pulsar NS200 वाले इंजन के साथ RS200 भारत की सबसे लोकप्रिय सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिलों में से एक है जिसका मुकाबला Yamaha R15 और KTM RC200 से है। Pulsar RS200 की नई तस्वीरों में USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे संकेत मिलते हैं। बाकी नई अपडेटेड Pulsar की तरह इसमें भी Google Maps Mirroring, म्यूजिक कंट्रोल, लैप टाइमर, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और बाकी फीचर्स को सपोर्ट करेगा।

bajaj pulsar rs 200 fork

नए फीचर्स और स्विचगियर्स

इन तस्वीरों को देखने पर पता चलता है कि इसमें नए TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कंट्रोल करने के लिए बदला हुआ स्विचगियर जैसे और भी अपडेट देख सकते हैं। क्लस्टर के बगल में एक USB पोर्ट है जो Type-C हो सकता है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइड मोड, ABS मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे और भी अपडेट हो सकते हैं।

इस बात की पूरी संभावना है कि Bajaj इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दे सकता है क्योंकि Bajaj ने हाल ही में यहीं अपडेट Pulsar NS200 और Pulsar N250 SS में भी दिया है।

bajaj pulsar rs 200 bike

नए कलर ऑप्शन और लीवर्स

टेस्ट म्यूल पर एक नया ब्लैक रेड कलरवे देखा गया है जो प्रोडक्शन मॉडल में भी आ सकता है और इस मोटरसाइकिल में कुछ नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, बाकी अपडेट्स में एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, Bajaj इसके इंजन के परफऑर्मेंस में भी थोड़े अपग्रेड कर सकता है। Bajaj Pulsar NS200 का इंजन 25PS की पावर और 18.74nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- Bajaj ने बंद की अपनी ये लीजेंडरी बाइक, अब नहीं मिलेगा कोई अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।