Bajaj ने बंद की अपनी ये लीजेंडरी बाइक, अब नहीं मिलेगा कोई अपडेट
Bajaj Pulsar 180 Discountinued: बजाज ने पक्का कर दिया है कि क्लासिक पल्सर 180 को कोई नया अपडेट नहीं दिया जाएगा और पल्सर 220 में कई अपडेट्स किए जाएंगे।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj के पास बहुत सी अलग-अलग बाइक्स हैं जिसमें Pulsar सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। Pulsar सीरीज तीन लाइनअप में बंटी हुई है जिसमें Classic Pulsar, Pulsar N और Pulsar NS शामिल हैं। क्लासिक पल्सर लाइनअप में पल्सर 125, क्लासिक पल्सर 150 और Pulsar 180 और Classic Pulsar 220 शामिल है। हाल ही में Bajaj ने पुष्टि की है कि 180 को नया जनरेशन अपडेट नहीं मिलेगा और अब इस मॉडल को वेबसाइट से हटा दिया गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि इसे परमानेंट बंद किया जा सकता है।
नहीं मिला नया अपडेट
Classic Pulsar 180 को नया अपडेट नहीं मिला जो Bajaj ने Classic Pulsar 125 और Classic Pulsar 150 को दिया था। इसे लेकर Bajaj ने पुष्टि की है कि Pulsar 180 को नया अपडेट नहीं मिलेगा। दरअसर, 180 की बिक्री 125 और Pulsar 150 जितनी नहीं है और यह भी एक वजह हो सकती है कि कंपनी ने इसे नया अपडेट नहीं देने का फैसला किया है।
क्या है नया प्लान?
Bajaj ने Classic Pulsar 180 को लेकर कोई नया प्लान या अपडेट के बारे में कोई भी जानकारी अभी तक पब्लिक डोमेन में शेयर नहीं की है। यह एक ही ऐसी मोटरसाइकिल थी जिसमें 188.6cc का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 17bhp की पावर और 15nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Classic Pulsar 180 के फीचर्स
इस मोटरसाइकिल में पायलट लैंप और LED टर्न इंडिकेटर के साथ LED हेडलाइट दी गई है और साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इस बाइक में इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पीस कम्यूटर फ्रेंडली सीट लेआउट दिया गया है।
Classic Pulsar 220 के फीचर्स
दूसरी तरफ, यह पक्का हो गया है कि Classic Pulsar 150 को नया जनरेशन अपडेट मिलेगा। इसमें एक बिल्कुल नया फ्रेम, पीछे मोनो-शॉक सस्पेंशन, USD फ्रंट फोर्क्स (संभावित), गूगल मैप्स मिररिंग वाला TFT क्लस्टर, नया स्विचगियर, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS मोड्स, राइडिंग मोड्स, एडजस्टेबल लीवर्स, नया साइड बॉडी पैनल जैसे कई अपडेट्स मिल सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।