विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Pulsar NS200 vs N250 vs RS200: किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? फीचर्स, माइलेज और कीमत में कौन आगे

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:59 PM (IST)

Pulsar RS200 vs NS200 vs N250SS: अगर आप इन तीनों में से किसी एक बाइक को खरीदने का प्लान बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj की Pulsar सीरीज भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। कंपनी इस सीरीज में कई बाइक्स को पेश करती है जिसमें Pulsar RS200, Pulsar NS200 और Pulsar N250 शामिल हैं। तीनों ही बाइक्स में पावरफुल इंजन और स्पोर्टी लुक मिलता है लेकिन इनके डिजाइन और फीचर्स में काफी अंतर है। जहां RS200 एक फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है तो वहीं NSS200 स्ट्रीटफाइटर डिजाइन के साथ आती है। दूसरी तरफ N250 SS में कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी मिलती है। अगर आप इन तीनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए इन तीनों के अंतर के बारे में जानते हैं।

Specification RS200 NS200 N250
Engine 199.5cc 199.5cc 249cc
Cooling System Liquid-cooled Liquid-cooled Oil-cooled
Power 24.5 PS 24.5 - 25.5 PS 25 PS
Torque 18.74 Nm 18.74 Nm 22 Nm
Gearbox 6-speed 6-speed 6-speed
Mileage 35 kmpl 36 - 40 kmpl Not available
Top Speed 140 kmph 125 - 136 kmph Not available
Front Suspension Telescopic USD forks USD forks
Rear Suspension Nitrox monoshock Nitrox monoshock Nitrox monoshock
ABS Dual-channel Dual-channel Dual-channel
Weight 166 - 167 kg 158 kg 165 kg
Fuel Tank 13 liters 12 liters 14 liters
Seat Height 810 mm 805 mm Not available
Ground Clearance 157 mm 168 mm 165 mm

इंजन और पावर

Pulsar RS200: बात करें Pulsar RS200 तो इसमें 199.5cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो फ्यूल इजेक्शन और DTS-i तकनीक के साथ आते हैं। Pulsar RS200 का इंजन 24.5PS की पावर और 18.74nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है।

Pulsar NS200: वहीं, Pulsar NS200 में भी 199.5cc का इंजन मिलता है जो 24.5PS की पावर और 18.74nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके नए वेरिएंट में अब क्विकशिफ्टर भी मिलता है।

Pulsar N250SS: इस बाइक को हाल ही में अपडेट किया गया है जिसमें 249cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-वॉल्व SOHC ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है तो 25PS की पावर और 22nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड-बाय वायर टेक्नोलॉजी दी गई है।

माइलेज और टॉप स्पीड में कौन आगे?

माइलेज और टॉप-स्पीड की बात करें तो Pulsar RS की टॉप-स्पीड 140kmph और माइलेज 35kmpl (ARAI) है। वहीं, Pular NS200 की टॉप-स्पीड 125-136kmph और माइलेज 40.36kmpl (ARAI) है। इसके बाद, Pulsar N250 SS की टॉप-स्पीड 135kmph और माइलेज 39kmpl (ARAI) है। हालांकि, माइलेज और टॉप-स्पीड राइडिंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- Bajaj ने लॉन्च की अपडेटेड Pulsar NS200, अब 5-इंच TFT और 3 कलर ऑप्शन के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

अब अगर तीनों बाइक्स के सस्पेंशन की बात करें तो Pulsar RS200 में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 300mm का फ्रंट डिस्क और पीछे 230mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही इसमें डु्अल चैनल ABS और अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं।

वहीं, NS200 में आगे USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 300mm और पीछे 230mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं जो डुअल-चैनल ABS दिया गया है। वहीं, Pulsar N250 में आगे 37mm USD फोर्क्स और पीछे Nitrox मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है जो डुअल-चैनल ABS के साथ आता है। इसके अलावा इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी का अंतर

Pulsar RS200 में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ट्विन प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और LED टेललैंप मिलते हैं। Pulsar N200 में डिजिटल या 5-इंच TFT डिस्प्ले वेरिएंट के मुताबिक मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट, नेविगेशन और LED लाइटिंग दी गई है।

वहीं, Pulsar N250 में डिजिटल या 5-इंच TFT डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Google Maps Mirroring जैसे फीचर्स को नए अपडेट में शामिल किया गया है। इसके अलावा, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, ट्रैक्शन कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट और LED लाइटिंग मिलती है।

कितनी है इनकी कीमत?

Bajaj Pulsar N250 SS की एक्स-शोरूम कीमत 1.59 लाख रुपए, नई और अपडेटेड NS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.60 लाख और Bajaj Pulsar RS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1,81,960 रुपए से लेकर 1,84,000 रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar N250SS नए अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च; अब मिलेंगे 6 गियर्स, Type-C Port और कई फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।