विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar N250SS नए अपडेट्स के साथ हुई लॉन्च; अब मिलेंगे 6 गियर्स, Type-C Port और कई फीचर्स

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:29 PM (IST)

Bajaj Pulsar N250SS: Bajaj ने अपनी नई और अपडेटेड Pulsar N250SS को आज 1.59 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto ने आधिकारिक तौर पर नई Pulsar N250SS को 1.59,406 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर दिया है। शोरूम में हाल ही दिखने के बाद इस मोटरसाइकिल की आधिकारिक कीमत और सारी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गई हैं। इस अपडेट में इंजन और ट्रांसमिशन में भी बदलाव किए गए हैं। साथ ही TFT, गूगल मैप्स मिररिंग और एक स्पोर्ट्स शिफ्टर शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Pulsar N250SS में सबसे बड़े बदलावों में से एक है इसका 4-वॉल्व इंजन जो 25PS की पावर और 22nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये आंकड़े मौजूदा N250 के 24.5PS और 21.5nm टॉर्क से थोड़ा ज्यादा है। दूसरा सबसे बड़ा अपडेट है कि Bajaj ने पुराने 5-स्पीड गियरbox की जगह अब 6-स्पीड गियरbox को जोड़ दिया है। साथ ही, इसमें अब स्पोर्टस शिफ्टर या क्विकशिफ्टर भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा, Pulsar N250SS में ETB भी दिया गया है जिसके साथ राइड मोड्स भी मिलते हैं जिसे मौजूदा ABS मोड्स के साथ शामिल किया गया है।

क्या मिले नए फीचर्स?

पुराने LCD कंसोल की जगह अब एक नया 5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। Google Maps Mirroring को भी इसमें शामिल किया गया है जो N250SS को एक बेहतर नेविगेशन इंटरफेस देता है। TFT वाला अपडेट बजाज के नए ट्रेंड का हिस्सा है जिसके तहत कई मॉडल्स में नए डिस्प्ले और अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए जा रहे हैं।

और क्या मिले फीचर्स?

Bajaj ने इसमें एडजस्टेबल लीवर्स और एक USB Type-C पोर्ट जोड़ा गया है। एडजस्टेबल लीवर्स राइडर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से लीवर रीच सेट करने की सुविधा देता है तो वहीं चार्जिंग पोर्ट लंबे सफर के दौरान फोन डिस्चार्ज होने की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा, एक Hazard Switch और Panic Break Alert इस नई मोटरसाइकिल के फीचर्स को पूरा करते हैं।

श्रेणी (Category) विवरण (Details)
एक्स-शोरूम कीमत (Price) ₹1,59,406
इंजन (Engine) 4-वॉल्व इंजन
अधिकतम पावर (Power) 25 PS (मौजूदा N250 के 24.5 PS से अधिक)
अधिकतम टॉर्क (Torque) 22 Nm (मौजूदा N250 के 21.5 Nm से अधिक)
ट्रांसमिशन / गियरबॉक्स 6-स्पीड गियरबॉक्स (पुराने 5-स्पीड की जगह)
परफॉर्मेंस / राइड फीचर्स
  • स्पोर्ट्स शिफ्टर / क्विकशिफ्टर
  • Electronic Throttle Body (ETB)
  • राइड मोड्स (ABS मोड्स के साथ)
इन्स्ट्रूमेंट कंसोल 5-इंच नया TFT डिस्प्ले (पुराने LCD कंसोल की जगह)
नेविगेशन एवं कनेक्टिविटी Google Maps Mirroring (बेहतर नेविगेशन इंटरफ़ेस)
अतिरिक्त फीचर्स
  • एडजस्टेबल लीवर्स (Reachable Levers)
  • USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
  • हैज़र्ड स्विच (Hazard Switch)
  • पैनिक ब्रेक अलर्ट (Panic Brake Alert)

यह भी पढ़ें- 1 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 5 जबरदस्त बाइक्स, मिलेगा 80kmpl का शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक