1 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 5 जबरदस्त बाइक्स, मिलेगा 80kmpl का शानदार माइलेज और स्टाइलिश लुक
Bikes Under 1 Lakh: अगर आप 1 लाख से कम के बजट में ज्यादा माइलेज वाली और कम मेंटेनेंस वाली ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 1 लाख से कम बजट में एक से बढ़कर एक कम्यूटर और स्पोर्टी बाइक्स मौजूद हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए बेहतरीन माइलेज, कम मेंटेनेंस और शानदार लुक्स वाली बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको 1 लाख के अंदर आने वाली 5 बेस्ट बाइक्स के बारे में बताएंगे।
Honda Shine 100
इस मोटरसाइकिल में 98.98cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन आता है जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक के माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर पेट्रोल में 65kmpl का माइलेज (ARAI) देती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपए से लेकर 72,000 रुपए के बीच है।
इसके अलावा, इस बाइक में साइड स्टैंड कट-ऑफ, एनालॉग या डिजिटल मीटर (वेरिएंट के मुताबिक), अलॉय व्हील्स जैसी खूबियां भी मिलती हैं जो इसे एक बेहतर कम्यूटिंग विकल्प बनाती है।

Bajaj Platina 100
लिस्ट में अगला नंबर Platina का है जो 99.59cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर और एयर-कूल्ड इंजन के साथ आती है जिसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो इस मोटरसाइकिल का ARAI क्लेम्ड माइलेज 75kmpl का है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,546 से लेकर 87,772 रुपए तक जाती है।
इस बाइक में 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, 11 लीटर का फ्यूल टैंक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Hero HF Deluxe
इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जिसे 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस बाइक का ARAI क्लेम्ड माइलेज 70kmpl का है और इसमें 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। वहीं, प्राइस की बात करें तो इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपए से लेकर 72,620 रुपए तक जाती है।
इस बाइक में अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, 805mm सीट हाइट और 5 कलर विकल्प मिलते हैं जिससे यह बाइक एक डेली कम्यूटर के तौर पर और भी आकर्षक बन जाती है।

Bajaj Pulsar 125
इस बाइक में 124.58cc का 4-स्ट्रोक 2 वाल्व, ट्विन स्पार्क, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। इस मोटरसाइकिल का ARAI माइलेज 51.46kmpl है और इसका फ्यूल टैंक 11 लीटर का है। वहीं, इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 93,507 रुपए से शुरू होती है।
इस बाइक में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम में के साथ कॉम्बी ब्रेक सिस्टम मिलता है। साथ ही, फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

TVS Sport
TVS Sport बाइक में 109.7cc का सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक की माइलेज इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। TVS Sport का ARAI माइलेज 80kmpl का है जो इसे 1 लाख के अंदर सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स में एक बनाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,100 रुपए से लेकर 65,729 रुपए के बीच है।
इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm, सीट हाइट 790mm, 10 लीटर का फ्यूल टैंक, फ्रंट में 130mm और रियर में 110mm का डिस्क ब्रेक मिलता है।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 250 किमी की रेंज और 3 राइडिंग मोड्स, डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
