सिंगल चार्ज में 250 किमी की रेंज और 3 राइडिंग मोड्स, डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
Daily Use Electric Scooter: क्या आप एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो आपके रोजना के सफर को ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। VLF Strada इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है जो डेली यूज के लिए एक बढ़िया विकल्प के तौर पर सामने आया है। इसमें 2.16kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई जो सिंगल चार्ज में 130किमी से 250 किमी तक की रेंज दे सकता है। राइडर की सुविधा के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं।
बैटरी और रेंज
इसमें 4.8kW की पीक-पावर की BLDC हब मोटर दी गई है जो 34nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। VLF Strada की टॉप-स्पीड 85kmph है जो 3 राइडिंग मोड्स Eco, City और Sport मोड के साथ आता है। इसका Strada City में सिंगल 2.16kWh रिमूवेबल LFP बैटरी जिसकी क्लेम्ड रेंज 130 किमी (IDC) है। वहीं, इसके Strada Max में 2.16kWh LFP बैटरी (कुल 4.32kWh) जिसकी IDC रेंज 250 किमी की है।
इसमें दिए गए 10A चार्जर से सिटी वेरिएंट के लिए लगभग 3 घंटे और मैक्स वेरिएंट के लिए लगभग 6 घंटे का समय लगता है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?
यह स्कूटर आगे 16-इंच के पहिए और पीछे 14-इंच के व्हील सेटअप पर चलता है जिसके साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं जो कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं। इसमें 175mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 780mm की सीट हाइट और 98 किलोग्राम का कर्ब वेट मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, कीलेस इग्निशन, LED डुअल-बीम प्रोजेक्टर हेडलैंप, रिवर्स फंक्शन और USB Type-A के साथ Type-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।
कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें को यह दो वेरिएंट में आता है जिसमें VLF Strada City की एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए है जिसकी IDC रेंज 130 किमी है। वहीं, दूसरा और टॉप-वेरिएंट VLF Strada Max जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 250 किमी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए है।

लॉन्च और डिलीवरी
अगर आप डेली यूज के लिए एक बजट में आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जिससे मेट्रो में या फिर किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में धक्के न खाना पड़े तो यह आपके लिए एक किफायकी विकल्प साबित हो सकता है। VLF Strada इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च हुआ है जिसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से भारत में शुरू होने की उम्मीद है।
