विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

127 से 176 किमी की रेंज और कीमत 1 लाख से कम, फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हैं ये 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:34 PM (IST)

Electric Scooters Under 1 Lakh: इस फेस्टिव सीजन अगर आप 1 लाख से कम के बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप इस फेस्टिव सीजन में 1 लाख से कम के बजट में बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तलाश में हैं जो आपके सफर को सस्ता या किफायती और आरामदायक बना सके? अगर हां, तो यहां हम आपको 1 लाख से कम कीमत में आने वाले टॉप-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिनकी रेंज 127 किमी से लेकर 176 किमी तक जाती है और कीमत भी 1 लाख रुपए से कम है।

Ola S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 98,999 रुपए है और एक बार फुल चार्ज करने पर 176 किमी (IDC) तक की रेंज देती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है। यह एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 4.3 इंच के कलर डिस्प्ले के साथ आती है और इसमें राइडर की सुविधा के लिए Eco, Normal और Sport जैसे 3 राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, इसमें LED हेडलैंप और टेललैंप, DRLs, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और साइड स्टैंड अलर्ट की भी सुविधा मिलती है।

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर

Bajaj Chetak की एक्स-शोरूम कीमत 91,504 रुपए से शुरू होती है और एक बार चार्ज करने पर 127 किमी तक की IDC रेंज देती है तो वहीं इसके बेस वेरिएंट C2501 की IDC रेंज 113 किमी है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 55-60kmph तक जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही इसमें 25 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

Hero Vida VX2 Plus

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 64,990 रुपए (BaaS) से शुरू होती है और इसकी टॉप-स्पीड 70kmph तक जाती है। वहीं, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 142 किमी तक की रेंज (IDC) मिल सकती है। यह स्कूटर सिर्फ 3.1 सेकंड में ही 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 4.3 इंच की कलर डिस्प्ले मिलती है और 33 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। साथ ही, इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक जो CBS के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज और 4 राइडिंग मोड्स; डेली यूज के लिए परफेक्ट है Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर