सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज और 4 राइडिंग मोड्स; डेली यूज के लिए परफेक्ट है Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर
Affordable Electric Scooter: अगर आप अपने ऑफिस आने-जाने के लिए एक लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के बिजी शेड्यूल में डेली कम्यूटिंग या ऑफिस आने-जाने के लिए एक ऐसा टू-व्हीलर जो जेब पर भारी न पड़े और जो बार-बार चार्जिंग की झंझट भी न होने दे। 165 किमी की रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके रोज क ट्रैवल के लिए परफेक्ट और किफायती विकल्प है। इसका स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस, स्टाइलिश लुक और न के बराबर पड़ने वाला रनिंग कॉस्ट आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
मोटर बैटरी और रेंज
इस गाड़ी में 6kW की पीक पावार वाला PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जिसकी रेटेड पावर 3.9kW है। यह मोटर 25nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 3.94kWh की डुअल रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी (दो 1.97kWh) बैटरी दी गई है जिसके IDC रेंज 165 किमी है। इस चार्ज करने में लगभग 5 घंटे 55 मिनट का समय लगता है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है। इसके अलावा, इसमें चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं- Eco, Ride, Sport और Custom।
डाइमेंशन और वजन
Hero Vida V2 का कर्ब वेट 125 किलोग्राम है और सीट की ऊंचाई 777mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 155mm और व्हीलबेस 1,301mm है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 26 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। वहीं, इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
कंसोल और कनेक्टिविटी
Hero Vida V2 में 7-इंच का फुल-कलर TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और OTA अपडेट्स जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें कीलेस इग्निशन, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, जियोफेंसिंग और साइड स्टैंड अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। Hero Vida V2 में LED प्रोजेक्टरप हेडलैंप के साथ DRL दिए गए हैं।
कीमत की बात करें तो Hero Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,50,245 रुपए है। कुल मिलाकर, अगर आप यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें- e-Sprinto G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुई लॉन्च, मिलेगी 130 किमी की रेंज और 4 कलर ऑप्शन
